नई दिल्ली। नेता विपक्ष लोकसभा राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने राजस्थान के लोकल बस और ट्रक बॉडी बिल्डर्स से मुलाकात की। इन हुनरमंद लोगों की विश्व स्तरीय कारीगरी को सम्मान मिलना चाहिए, लेकिन अफ़सोस कि इन्हें नियमों के बोझ तले बंद होने पर मजबूर किया जा रहा है। मोदी सरकार (Modi Government) की सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्रालय (MSME) विरोधी नीतियां हिंदुस्तान को रफ़्तार और रोज़गार देने वाले इन उद्योगों का गला घोंट रही हैं,लेकिन हमारा वादा है- हम इन मेहनतकश लोगों के अधिकारों के लिए मजबूती से लड़ेंगे, इनके हुनर के हक को छिनने नहीं देंगे।
पढ़ें :- दुष्यंत गौतम के राज्यपाल नियुक्ति पर राहुल गांधी, बोले- मैं स्तब्ध हूं, राष्ट्रपति को लिखा पत्र कहा अंकिता के माता-पिता की न्याय की उम्मीद मत टूटने दीजिए
जब छोटे उद्योग हारते हैं, तब सिर्फ़ फैक्ट्री नहीं बंद होती, भारत का हुनर हारता है : राहुल गांधी
राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने कहा कि राजस्थान के लोकल बस और ट्रक बॉडी बिल्डर्स से मिलकर एक ऐसा भारत देखा जो अपने हाथों से रोज़गार भी बनाता है और देश की रफ़्तार भी। Ferrari और Rolls Royce जैसी इनकी विश्व स्तरीय कारीगरी को जहां सम्मान और सहारा मिलना चाहिए, उन्हें नियमों के बोझ तले बंद होने पर मजबूर किया जा रहा है। मोदी सरकार MSME विरोधी नीतियां इन उद्योगों का गला घोंट रही हैं। जब छोटे उद्योग हारते हैं, तब सिर्फ़ फैक्ट्री नहीं बंद होती – भारत का हुनर हारता है और मेहनतकश कारीगर बेरोज़गार होता है। हम ये हुनर का हक़ उनसे छिनने नहीं देंगे।
अफ़सोस, दिल्ली के परिवहन मंत्रालय में बैठकर बनाए गए नियम देशभर में इन छोटे उद्योगों की सांसें रोक रहे हैं
पढ़ें :- लखनऊ में नकली दवाओं और फर्जी बिलिंग पर FSDA का बड़ा एक्शन, 14 प्रतिष्ठानों का लाइसेंस रद और 29 निलंबित
उन्होंने कहा कि अपनी मेहनत और हुनर से भारत का भविष्य गढ़ रहे जयपुर के लोकल बस और ट्रक बॉडी बिल्डर्स से मिला। अफ़सोस, दिल्ली के परिवहन मंत्रालय में बैठकर बनाए गए नियम देशभर में इन छोटे उद्योगों की सांसें रोक रहे हैं। “Make in India” और “Vocal for Local” सिर्फ़ नारे हैं – मोदी सरकार की नीतियां सिर्फ़ बड़े उद्योगपतियों के लिए हैं।