दीवाली में अब बस कुछ ही दिन बचे हैं। घर की साफ सफाई के साथ ही भगवान और मंदिर की भी साफ सफाई हो रही होगी। ऐसे में अगर आप चांदी के गणेश लक्ष्मी की पूजन करते है और उनका रंग काला हो चुका है। तो आज हम आपको चांदी के गणेश लक्ष्मी और बर्तनों को नये जैसा चमकाने का तरीका बताने जा रहे है।
पढ़ें :- Ayodhya Deepotsav 2026 : सीएम योगी बोले- जिन लोगों ने राम को अपमानित किया वह अयोध्या आना चाहते हैं, वो पहले संतों से माफी मांग लें
चांदी के गणेश लक्ष्मी को नये की तरह चमकाने के लिए नींबू को दो टुकड़ों में काटे और फिर एक हिस्से के रस को गणेश लक्ष्मी की मूर्ति पर डाले और फिर नींबू से रगड़े। फिर पानी से साफ कर लें। ऐसा करने से चांदी के गणेश लक्ष्मी एकदम नये जैसे चमक जाएंगे।
इमली से भी चांदी के गणेश लक्ष्मी और बर्तनों को चमका सकती हैं। इसके लिए थोड़ी सी इमली को भिगो लें। फिर थोड़ा थोड़ा हिस्सा लेकर गणेश लक्ष्मी की मूर्ति की सफाई करें। फिर पानी से धो लें।
चांदी के गणेश मूर्ति को साफ करने के लिए टूथपेस्ट की मदद ले सकती है। साफ करने के लिए थोड़ा सा टूथपेस्ट लें और फिर चांदी की गणेश लक्ष्मी की मूर्ति पर लगा कर पंद्रह मिनट के लिए छोड़ दें। फिर टूथब्रश की मदद से मूर्ति को रगड़ कर साफ कर लें। फिर पानी से धो लें।
इसके अलावा चांदी के बर्तनों और गणेश लक्ष्मी को साफ करने के लिए बेकिंग सोडा की मदद ले सकते है।इसके लिए सफेद सिरका में मिलाकर एक पेस्ट तैयार करें और फिर इसे सूती कपड़े से चांदी पर लगाएं और फिर धीरे धीरे रगड़े। चांदी और मूर्ति एकदम नये जैसा चमक जाएंगे।