Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. गैलरी
  3. सोशल मीडिया ट्रोलिंग पर मलाइका अरोड़ा का करारा जवाब, कहा- बोल्डनेस और ज्यादा ओपन होना ही है उनकी ताकत

सोशल मीडिया ट्रोलिंग पर मलाइका अरोड़ा का करारा जवाब, कहा- बोल्डनेस और ज्यादा ओपन होना ही है उनकी ताकत

By santosh singh 
Updated Date

मुंबई। बॉलीवुड एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा (Bollywood Actress Malaika Arora) ने हाल ही में सोशल मीडिया पर होने वाली ट्रोलिंग्स को कमेंट्स को लेकर खुलकर बात की। उन्होंने बताया कि अब उन्होंने अपनी इनर हैप्पीनेस यानी अंदर की खुशी को संभालना सीख लिया है। जानिए एक्ट्रेस ने क्या कुछ कहा है?

पढ़ें :- Entertainment: माइकल जैक्सन के गाने पर बेफिक्र थिरकीं श्रद्धा कपूर, रूमर्ड BF राहुल मोदी की आवाज ने खींचा ध्यान

मीडिया को दिए इंटरव्यू में मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) ने कहा कि मैं अपनी खुशी को इस तरह बचाती हूं कि मुझे याद रहता है कि इंटरनेट पर बहुत शोर होता है, लेकिन हर बात समझदारी भरी नहीं होती। अगर आप अपनी शांति को लोगों की राय के भरोसे छोड़ देंगे, तो आप कभी अंदर से खुश नहीं रह पाएंगे। उन्होंने आगे कहा, कि मैंने अपनी सीमाएं बनानी सीख ली हैं। अब मैं अपने बारे में हर बात नहीं पढ़ती और न ही हर किसी की राय को दिल पर लेती हूं। मैं असली जिंदगी, अपने काम, अपने करीबियों और अपनी रोजमर्रा की आदतों पर ध्यान देती हूं। यही चीजें मुझे जमीन से जोड़े रखती हैं।

मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora)  का मानना है कि उम्र के साथ सोच भी बदलती है। उन्होंने आगे कहा कि ‘अब मैं हर बात पर रिएक्ट नहीं करती। मुझे समझ आ गया है कि जो लोग आलोचना करते हैं, वह उनके बारे में ज्यादा बताता है, न कि मेरे बारे में। मेरी खुशी अब इस बात में है कि मैं खुद को जानती हूं और उसी में खुश हूं।

उन्होंने यह भी माना कि पहले वह भी बाकी लोगों की तरह सोचती थीं कि कहीं वह ज्यादा बोल्ड, ज्यादा ओपन या ज्यादा अलग तो नहीं हैं। लेकिन अब उन्हें एहसास हो गया है कि यही उनकी ताकत है। मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) ने अपनी बात खत्म करते हुए कहा कि ‘आज मैं जैसी हूं, उसे बिना किसी माफी के अपनाती हूं। अब मुझे खुद को बदलकर दूसरों को खुश करने की जरूरत नहीं लगती। अपनी जिंदगी के इस पड़ाव पर मुझे अपने आप में ही सुकून मिलता है।

पढ़ें :- Entertainment: रुढ़िवादी समाज को तेजस्वी की मां का करारा जवाब, बेटी को दी थी लिव-इन रिलेशनशिप की सलाह
Advertisement