Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. मल्लिकार्जुन खरगे का BJP सरकार पर निशाना, कहा-राहुल गांधी ने हमेशा सच की लड़ाई लड़ी है और आगे भी लड़ते रहेंगे

मल्लिकार्जुन खरगे का BJP सरकार पर निशाना, कहा-राहुल गांधी ने हमेशा सच की लड़ाई लड़ी है और आगे भी लड़ते रहेंगे

By शिव मौर्या 
Updated Date

नई दिल्ली। कांग्रेस नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi) को आज गुजरात हाईकोर्ट (Gujarat High Court) से बड़ा झटका लगा है। मोदी सरनेम वाले मानहानि मामले में राहुल गांधी को निचली अदालत से दोषी ठहराए जाने के फैसले को गुजरात हाई कोर्ट ने बरकरार रखा है और कांग्रेस नेता को कोई राहत नहीं दी है। इन सबके बीच भाजपा और कांग्रेस के बीच सियासी तकरार और बढ़ गयी है। कांग्रेस की तरफ से लगातार हमले बोले जा रहे हैं।

पढ़ें :- नरेंद्र मोदी ने किसानों को दिए थे तीन काले कानून, हम उनके लिए लेकर आ रहे हैं 3 संजीवनी : राहुल गांधी

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे (Mallikarjun Kharge) ने मोदी सरकार (Modi government) पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि, राहुल गांधी ने हमेशा सच की लड़ाई लड़ी है और आगे भी लड़ते रहेंगे। सच यह है कि ललित मोदी, नीरव मोदी, मेहुल “भाई”, विजय माल्या, जतिन मेहता जैसे भगोड़े, मोदी सरकार के निगरानी में जनता के पैसे लेकर, संदिग्ध रूप से विदेश पहुंच गए।

साथ ही कहा कि, भाजपा ने उनको तो आज़ाद कर दिया, पर झूठ की चालें चल, एक राजनैतिक साज़िश के तहत, राहुल गांधी को कठघरे में खड़ा कर, संसद से निलंबित करा दिया। भाजपा के राज में पहले भ्रष्टाचारी बाहर भागते हैं और दूसरी तरफ़ मोदी जी की पार्टी भष्टाचार के आरोपित लोगों को भाजपा के “स्वच्छ भारत अभियान” के तहत वॉशिंग मशीन में धोकर, सत्ता हथियाने का खेल खेलती हैं।

कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि, देश अब मोदी जी की भष्टाचार पर दोहरी नीति बड़ी गहराई से जान चुका है। कांग्रेस का कोई भी नेता, हमारा कोई भी कार्यकर्ता, इस राजनैतिक साज़िश से नहीं डरता। हम राजनैतिक लड़ाई और क़ानूनी लड़ाई, दोनों लड़ेंगे।

 

पढ़ें :- उद्धव ठाकरे का बड़ा दावा, बोले- INDIA गठबंधन ने तय कर लिया है पीएम कैंडिडेट का नाम
Advertisement