Mangal Rashi Parivartan 2025 : ग्रह मंडल के सेनापति मंगल देव का गोचर होने वाला है। ज्ञान गुण सागर मंगल देव अभी तक वृश्चिक राशि में विद्यमान हैं। लेकिन 7 दिसंबर को यानी आज रात मंगल धनु राशि में गोचर कर जाएंगे। क्लेश और विकारों को हरने वाले मंगल महाराज धनु राशि में रात करीब 8 बजकर 27 मिनट पर होगा। मंगल देव यहां लगभग 40 दिनों तक विराजेंगे। इस राशि परिवर्तन के साथ ही मंगल बृहस्पति और शनि के प्रभाव में आ जाएंगे। मंगल की यह स्थिति सामान्यतः मध्यम परिणाम पैदा करेगी। सभी 12 राशि वालों पर इसके अलग-अलग प्रभाव होंगे।आइये जानते है।
पढ़ें :- Mangal Gochar 2026 : ग्रहों के सेनापति मंगल का नीच राशि में गोचर! 18 सितंबर से इन राशियों को मिलेगी चुनौती
मंगल देव का यह परिवर्तन बहुत तेजी से प्रभाव दिखा सकता है। कर्क, तुला, कुम्भ और मीन राशि के लिए यह परिवर्तन शुभ है। इनके अटके हुए काम तेजी से आगे बढ़ेंगे। कार्यों में सफलता मिलेगी। अर्थ से जुड़े मामले संवरेंगे। इन्हें जल्दबाजी से बचना होगा।
उपाय
इस समय नित्य प्रातः काल सूर्य देव को जल अर्पित करें। सुबह और शाम के वक्त एक एक बार “संकटमोचन हनुमानाष्टक” का पाठ करें। संभव तो नियमित रूप से गुड़ का दान करें। लाल रंग की वस्तुओं से इस समय परहेज करें।