Manu Bhaker : पेरिस ओलंपिक की डबल मेडल विजेता मनु भाकर से एशियन गेम्स 2026 के 10m एयर पिस्टल फ़ाइनल में मेडल की उम्मीद थी, लेकिन वो फ़ाइनल में 5वें स्थान पर रहीं और मेडल से चूक गईं। वहीं, महिला टीम भी निराशा हाथ लगी है। अब मनु 25m पिस्टल इवेंट में नज़र आएंगी, जिसमें वह मौजूदा चैंपियन हैं।
पढ़ें :- Asian Games 2026 : टीम इंडिया बड़े उलटफेर से बाल-बाल बची, जापान से जैसे-तैसे 2 रनों से जीता भारत
दो बार की ओलंपिक मेडलिस्ट मनु भाकर व्यक्तिगत मुक़ाबले में भाकर ने फ़ाइनल के लिए कुल 579 के स्कोर के साथ तीसरा स्थान हासिल किया था, लेकिन फ़ाइनल में 181.1 के स्कोर के साथ वह पांचवें स्थान पर रहीं। भारत महिला 10m एयर पिस्टल इवेंट में कोई मेडल नहीं जीत सका और टीम ब्रॉन्ज़ मेडल से बहुत कम अंतर से चूक गया। यह मुक़ाबला बुधवार को एशियाई खेलों में हुआ।
24 साल की मनु ने पेरिस ओलंपिक में मिक्स्ड टीम ब्रॉन्ज़ के अलावा इस इवेंट में व्यक्तिगत ब्रॉन्ज़ मेडल भी जीता था, अब 25m पिस्टल इवेंट में नज़र आएंगी, जिसमें वह मौजूदा चैंपियन हैं। अन्य भारतीयों में, ईशा सिंह क्वालिफ़िकेशन में 572 के स्कोर के साथ 15वें स्थान पर रहीं और फ़ाइनल में जगह नहीं बना सकीं। सुरुचि सिंह 568 के स्कोर के साथ 26वें स्थान पर रहीं।
टीम इवेंट में भारत वियतनाम से मेडल से चूक गया। दोनों टीमों का स्कोर 1719 पर टाई रहा, लेकिन ‘इनर 10s’ की संख्या कम होने के कारण भारत चौथे स्थान पर रहा। भारत ने अब तक शूटिंग में सात मेडल जीते हैं – चार सिल्वर और तीन ब्रॉन्ज़ – लेकिन गोल्ड मेडल अभी तक नहीं मिल पाया है।