Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. एस्ट्रोलोजी
  3. Margashirsha month 2023 : इस दिन से आरंभ होगा मार्गशीर्ष माह , जानें महत्व और नियम

Margashirsha month 2023 : इस दिन से आरंभ होगा मार्गशीर्ष माह , जानें महत्व और नियम

By अनूप कुमार 
Updated Date

Margashirsha month 2023 : सनातन धर्म में हिंदी के बारह महीनों में मार्गशीर्ष माह की बहुत महिमा है। कार्तिक पूर्णिमा की समाप्ति के बाद मार्गशीर्ष माह की शुरुआत होने वाली है। हिंदू पंचांग के अनुसार, मार्गशीर्ष का महीना नौवां महीना माना जाता है। मार्गशीर्ष महीना 2023 का आरंभ 28 नवंबर को होगा और 26 दिसंबर तक चलेगा। इसे अगहन महीना भी कहा जाता है और इसके बाद पौष महीना आएगा।

पढ़ें :- 07 मई 2024 का राशिफलः मंगलवार के दिन इन राशियों को मिलेगा भाग्य का साथ

इस महीने का नाम मार्गशीर्ष है, क्योंकि इस समय चंद्रमा मृगशिरा नक्षत्र में होता है। मान्यता है कि इस महीने में भगवान श्रीकृष्ण का विशेष प्रभाव होता है और इसलिए इसे श्रीकृष्ण महीना भी कहा जाता है। पौराणिक मान्यता है कि इस महीने में श्रद्धालुओं को भगवान श्रीकृष्ण की पूजा करने से सुख और मोक्ष की प्राप्ति होती है। धर्म शास्त्रों ने मार्गशीर्ष माह में स्नान- दान, यम-नियम का अत्यधिक महत्व बताया है।

इस महीने में अगर आप शंख बजाकर भगवान श्रीकृष्ण की पूजा करते हैं तो मनोवांछित फल की प्राप्ति होती है। इसी महीने में ‘ओम कृष्णाय गोविंदाय नमो नमः’ मंत्र का 108 बार जाप  कपूर जलाकर करने और तुलसी माता की परिक्रमा करने से संतान प्राप्ति सुख प्राप्त होता है।

Advertisement