Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. एस्ट्रोलोजी
  3. Margashirsha month bathing in rivers : मार्गशीर्ष माह में पवित्र नदियों में डुबकी लगाने की परंपरा है, भगवान श्रीकृष्ण बरसाएंगे कृपा

Margashirsha month bathing in rivers : मार्गशीर्ष माह में पवित्र नदियों में डुबकी लगाने की परंपरा है, भगवान श्रीकृष्ण बरसाएंगे कृपा

By अनूप कुमार 
Updated Date

Margashirsha month bathing in rivers : मार्गशीर्ष महीने स्नान, दान ,भगवान श्रीकृष्ण का ध्यान बहुत फलित माना जाता है। इस साल मार्गशीर्ष मास 28 नवंबर से 26 दिसंबर 2023 तक है। यह महीना भगवान श्रीकृष्ण को प्रसन्न करने के लिए शुभ माना जाता है। शास्त्रों में तो मार्गशीर्ष महीने को श्रीकृष्ण का महीना कहा गया है। इस माह पवित्र नदियों में स्नान करने की परंपरा है। पौराणिक मान्यता है कि इस माह यदि गंगा में स्नान करने से मनुष्य के सभी रोग व दोष दूर हो जाते हैं।

पढ़ें :- Ganesha Stotram : गणेश स्तोत्र के पाठ से जीवन के सब संकट होंगे दूर , बरसेगी बप्पा की कृपा

मार्गशीर्ष महीने में भगवान श्रीकृष्ण की कृपा पाने के लिए इस महीने ‘ॐ नमो भगवते वासुदेवाय’ मंत्र का 108 माला का जाप करें। ऐसा करना बेहद ही लाभदायक साबित होगा।

मार्गशीर्ष महीने में स्नान से पहले तुलसी की जड़ की मिट्टी को अपने शरीर पर लगाएं और उसके बाद पवित्र नदी में स्नान करें। साथ ही ‘ऊं नमो भगवते नारायणाय’ मंत्र का जाप जरूर करें। इससे आपको लाभ हो सकता है।

 

पढ़ें :- Vastu Tips : पूजा घर के आसपास न रखें ये सामान , हो जाएं सावधान
Advertisement