Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. अपराध
  3. विवाहिता ने मटन में मिलाई नशे की गोलियां, घरवालों को बेहोश कर प्रेमी संग फरार

विवाहिता ने मटन में मिलाई नशे की गोलियां, घरवालों को बेहोश कर प्रेमी संग फरार

By Sushil Sah 
Updated Date

हसनपुर। उत्तर प्रदेश के अमरोहा जिले से एक बेहद ही चौकाने वाला मामला सामने आया है जहां प्रेम प्रसंग के कारण एक विवाहिता ने अपने पूरे परिवार को मटन में नशा देकर अपने विवाहित प्रेमी के साथ फरार हो गई। पूरा परिवार नशे के चलते रात भर बेहोश रहा। इस मामले का पता तब चला जब सुबह मजदूरी करके घर लौटे भतीजे ने चाचा को जगाया और स्थानीय पुलिस को इस घटना की सूचना दी।

पढ़ें :- 15 वर्षीय नाबालिक ने स्कूल छोड़ने आए पिता को दिया चकमा, बाइक सवार युवक के साथ फरार

इसके बाद पुलिस ने बेहोश परिवार के सभी सदस्यों को हसनपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में उपचार के लिए भर्ती कराया जहां प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर भेज दिया गया है। आपको बता दे कि यह मामला हसनपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव का है। चार साल पहले अनुसूचित जाति के एक किसान ने अपनी बेटी की शादी सैदनगली थाना क्षेत्र के गांव के एक निवासी से की थी। हैरत की बात यह है कि गांव में गौर जाति के विवाहित युवक से प्रेम प्रसंग होने के चलते दो साल की बेटी होने के बावजूद भी विवाहिता फरार हो गई।

पिछले दो महीने से मायके में रह रही थी

बताया जा रहा है कि विवाहिता पिछले दो महीने से मायके में रह रही थी और करीब डेढ़ महीना पहले वह अपने प्रेमी के साथ फरार हो गई थी। फिर बाद में गांव के लोगों ने पंचायत करके दोनों को पकड़कर अपने-अपने घर भेज दिया था।

सोमवार को चढ़ाया था बकरे की बलि का प्रसाद

पढ़ें :- पत्नी ने की पति के साथ बेवफाई, प्रेमी संग मिलकर रची हत्या की खौफनाक साजिश

बीते सोमवार को परिवार के लोगों ने बकरे की बलि देकर पूजा की थी और रात को घर पर मटन बनाया गया था। इसी मटन में प्रेमिका ने नशीली गोली मिला दी। खाना खाने के बाद परिवार के छह लोग बेहोश हो गए। जब मंगलवार की सुबह प्रेमिका के भाई का बेटा मजदूरी करके वापस लौटा तो देखा कि पूरा परिवार बेसुध होकर सो रहा है। इसके बाद उसने अपने चाचा को उठाया और पुलिस को इसकी जानकारी दी। बताया जा रहा है कि प्रेमिका के घर के सामने ही प्रेमी के रिश्तेदार का घर है जहां उसका अक्सर आना-जाना रहता है। इन दोनों के बीच काफी लंबे समय से प्रेम प्रसंग चल रहा है। प्रेमी और प्रेमिका दोनों की एक-एक बेटी भी है। प्राप्त जानकारी में पता चला है कि प्रेमिका बेटी को अपने साथ ले गई है।

खाने के सैंपल लिए

स्थानीय थाना प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार तिवारी ने बताया कि वर्तमान में परिवार के सदस्यों का इलाज चल रहा है। खाने के सैंपल भी लिए जा रहे हैं। इस पूरे मामले की अच्छी तरह से जांच करने के बाद आगे की कार्रवाई होगी।

Advertisement