Mangal Uday 2026 : ग्रह गोचर के क्रम में आज ग्रहों के सेनापति मंगल देव उदय हो रहे है। ग्रहों की इस चाल का प्रभाव देश दुनिया से लेकर सभी 12 राशियों क जातकों पर भी पड़ता है। ज्योतिष शास्त्र में मंगल को पराक्रम, ऊर्जा और साहस का कारक ग्रह माना जाता है। ऐसे में मंगल के उदय होने से कई राशियों के जीवन में सकारात्मक बदलाव देखने को मिलेंगे।
पढ़ें :- Navratri 2025 Day 8 Maa Mahagauri : देवी महागौरी की पूजा से पाप , कष्ट और नकारात्मकता दूर होती है , जानें उपाय
मंगल ग्रह 26 मार्च 2026 को दोपहर 12 बजकर 53 मिनट पर मंगल ग्रह शनि की राशि कुंभ में उदय होंगे। शनि और मंगल के बीच शत्रुता का भाव है। ऐसे में मंगल का यह प्रभाव कुछ राशियों के लिए अशुभ साबित हो सकता है। यह इन राशियों के लिए चुनौतियां लेकर आ सकता है।
मेष राशि
मेष राशि के स्वामी स्वयं मंगल हैं और यह गोचर आपकी राशि से 11वें भाव में हो रहा है, जो लाभ का स्थान माना जाता है। इस दौरान करियर और प्रोफेशन में सफलता के योग बनेंगे। जिन लोगों का प्रमोशन रुका हुआ है, उन्हें अच्छा समाचार मिल सकता है।
वृष राशि
मंगल आपकी राशि से 10वें भाव में उदित हो रहे हैं, जो कर्म और करियर का स्थान होता है। इस समय नौकरी और व्यापार दोनों में अच्छे अवसर मिलेंगे।
कुंभ राशि
मंगल आपकी ही राशि में उदित हो रहे हैं, जिससे आपका आत्मविश्वास और ऊर्जा दोनों बढ़ेंगे। कार्यक्षेत्र में आपकी मेहनत का पूरा फल मिल सकता है। आपकी मैनेजमेंट स्किल मजबूत होगी और आप अपने काम को बेहतर तरीके से संभाल पाएंगे। व्यापारियों के लिए भी यह समय लाभकारी रहेगा।