Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. Masood Akhtar jeevan parichay : मसूद अख़्तर ने मोदी लहर को किया फेल, लहराया इस विधानसभा सीट पर कांग्रेस का झंडा

Masood Akhtar jeevan parichay : मसूद अख़्तर ने मोदी लहर को किया फेल, लहराया इस विधानसभा सीट पर कांग्रेस का झंडा

By संतोष सिंह 
Updated Date

Masood Akhtar jeevan parichay

Masood Akhtar jeevan parichay : यूपी (UP) के सहारनपुर जिले (Saharanpur District) में निर्वाचन क्षेत्र – 4, सहारनपुर देहात विधान सभा सीट (Constituency – 4, Saharanpur Dehat Legislative Assembly seat) से कांग्रेस पार्टी (Congress Party) के टिकट पर मसूद अख़्तर उत्तर प्रदेश की 17वीं विधान सभा के सदस्य चुने गए हैं। उन्होंने भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस (Indian National Congress) के प्रत्याशी के रूप में चुनाव लड़ा और अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी बहुजन समाज पार्टी (Bahujan samaj party) के प्रत्याशी जगपाल सिंह (Jagpal Singh) को 12,324 मतों से पराजित कर पहली बार विधायक निर्वाचित हुए हैं।

पढ़ें :- Bahraich News: घाघरा नदी में नहाने गए तीन युवकों की डूबकर मौत,बहन की विदाई करवाने आए थे तप्पेसिपाह

सहारनपुर देहात की सीट जानें क्यूं है खास?
सहारनपुर देहात (Saharanpur Dehat) , सहारनपुर जनपद (Saharanpur District) की यही वो सीट है, जिससे जीत दर्ज कर मायावती (Mayawati) दो बार यूपी की मुख्यमंत्री बन चुकी हैं। अगर यूपी के सहारनपुर देहात सीट की बात करें तो यह प्रदेश की सबसे महत्वपूर्ण सीटों में से एक है, जिसे बसपा (BSP) का गढ़ भी माना जाता था। सहारनपुर देहात सीट (Saharanpur Dehat Legislative Assembly seat) को वर्ष 2012 से पहले हरोड़ा के नाम से जाना जाता था, लेकिन 2012 में इस सीट का नाम हरोड़ा से बदल कर सहारनपुर देहात (Saharanpur Dehat) कर दिया गया और अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित इस सीट को सामान्य कर दिया गया। साल 2017 में हुए विधानसभा चुनाव में बीजेपी लहर के बावजूद सहारनपुर देहात (Saharanpur Dehat) से कांग्रेस-सपा गठबंधन (Congress-SP Alliance)  के प्रत्याक्षी मसूद अख्तर को विजय प्राप्त हुई थी।

ये है पूरा सफरनामा
नाम- मसूद अखतर
निर्वाचन क्षेत्र – 4, सहारनपुर देहात विधान सभा
जिला – सहारनपुर
दल – भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस
पिता का नाम- स्व. चौ. असलम
जन्‍म तिथि- 18 अप्रैल, 1962
जन्‍म स्थान- भाऊपुर (सहारनपुर)
धर्म- इस्लाम
जाति- ओबीसी (मुस्लिम गाडा)
शिक्षा- स्नातक
विवाह तिथि- 06 अप्रैल, 1986
पत्‍नी का नाम- शमा परवीन
सन्तान- दो पुत्र, दो पुत्रियां
व्‍यवसाय- कृषि, व्यापार
मुख्यावास: ग्राम-भाऊपुर,पोस्ट- पीटीसी जिला-सहारनपुर

राजनीतिक योगदान
मार्च, 2017 सत्रहवीं विधान सभा के सदस्य प्रथम बार निर्वाचित

पढ़ें :- जो लोग मन मर्जी करते थे उनको 140 करोड़ लोगों के मन की बात करनी पड़ेगी...अखिलेश यादव का पीएम मोदी पर निशाना
Advertisement