बोगोटा। कोलंबिया में बीते सोमवार यानी 10 अगस्त को आए 7.4 तीव्रता के विनाशकारी भूकंप ने भारी तबाही मचाई है। इस आपदा के ठीक पहले और भूकंप के दौरान के कई डरा देने वाले वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं, जिनमें बहुमंजिला इमारतें ताश के पत्तों की तरह गिरती हुई दिख रही हैं। इस आपदा के डर से खौफजदा लोग अपनी जान बचाने के लिए सड़कों पर भागते नजर आ रहे हैं। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए नवनिर्वाचित राष्ट्रपति ‘एबेलार्डो डी ला एस्प्रिएला’ ने देश में राष्ट्रीय आपातकाल की घोषणा कर दी है।
पढ़ें :- Nepal Catastrophic Disaster : भूकंप के बाद तिब्बत में टूटा ग्लेशियर, आधा किलोमीटर से बड़ा बर्फ का टुकड़ा 4000 फीट नीचे गिरा...
मलबे में तब्दील हुए शहर, 500 से अधिक घायल
खबरों के मुताबिक, भूकंप के कारण कोलंबिया के कई हिस्सों में जान-माल का भारी क्षति हुआ है। आपदा प्रबंधन अधिकारियों के शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक 132 लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है, जबकि मलबे में दबे होने के कारण यह आंकड़ा और भी बढ़ने की आशंका है। इसके अलावा 570 से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल हैं, जिनका अस्पतालों में इलाज चल रहा है। वहीं 1,575 से अधिक घर, 18 स्वास्थ्य केंद्र और 52 स्कूल पूरी तरह या आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त हो गए हैं।
कोलंबिया में 7.4 तीव्रता का शक्तिशाली भूकंप
पश्चिमी कोलंबिया में आजसुबह 7.4 मैग्नीट्यूड का भूकंप से 70 से ज्यादा लोगों की मौत और सैकड़ों घायल है
इमारतें ढह गईं, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है#ColombiaEarthquake pic.twitter.com/77NuLshEz7पढ़ें :- बाढ़ और बारिश ने मचाया कोहराम, यूपी-बिहार में गंगा का रौद्र रूप, मध्य प्रदेश के 22 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट
— Uday Singh Kaurav (@Kauravu100) August 10, 2026
चोको क्षेत्र था मुख्य केंद्र
कोलंबियाई भूवैज्ञानिक सेवा के अनुसार, इस शक्तिशाली भूकंप का केंद्र पश्चिमी विभाग के चोको (Chocó) क्षेत्र में स्थित स्यान होसे डेल पाल्मार के पास था। साथ ही इसके तेज झटके पड़ोसी देशों वेनेजुएला, इक्वाडोर और पनामा तक महसूस किए गए। कोलंबिया के भीतर परेरा, कैली, और मनिकालेस शहर इस आपदा से सबसे अधिक प्रभावित हुए हैं। परेरा शहर में यूनिवर्सिटी लिब्रे की इमारत का एक बड़ा हिस्सा गिर गया, जबकि मनिकालेस में एक ऐतिहासिक कैथेड्रल का टावर गिर गया।
युद्धस्तर पर राहत और बचाव कार्य जारी
पढ़ें :- उत्तर प्रदेश के संतकबीरनगर में शार्ट सर्किट से दो दुकानें जलकर राख, लाखों का नुकसान
आपको बता दें कि यहां पर राष्ट्रीय आपातकाल की घोषणा के बाद सेना, पुलिस और नागरिक सुरक्षा की टीमें प्रभावित इलाकों में रेस्क्यू ऑपरेशन चला रही हैं। मलबे के नीचे दबे जीवित लोगों को तलाशने के लिए खोजी कुत्तों और आधुनिक उपकरणों की सहायता ली जा रही है। इस बीच, अंतरराष्ट्रीय समुदाय ने भी कोलंबिया की मदद के लिए हाथ आगे बढ़ाए हैं। अमेरिकी सरकार ने संकट की इस घड़ी में कोलंबिया को हर संभव सहायता और तकनीकी मदद भेजने की पेशकश की है। वहीं प्रशासन ने नागरिकों से दहशत में न होने और आफ्टरशॉक्स की आशंका के चलते सुरक्षित स्थानों पर रहने की अपील की है।