Viral-Audio: उत्तर प्रदेश के मऊ में फरियाद लेकर पहुंची महिला को फोन कर अकेले मिलने बुलाने के आरोप में दरोगा ओमप्रकाश सिंह को सस्पेंड कर दिया गया है। महिला के साथ कथित आपत्तिजनक बातचीत का करीब 16 मिनट का ऑडियो सामने आया था। शुरुआती जांच में ऑडियो की पुष्टि होने के बाद पुलिस ने कार्रवाई की।
पढ़ें :- प्रयागराज तिहरा हत्याकांड: घर में दौड़ा-दौड़ाकर एक ही परिवार के तीन लोगों की बेरहमी से हत्या, इलाके में दहशत
ऑडियो में क्या कह रहा दरोगा?
मामला मधुबन थाने की दुबारी पुलिस चौकी का है। वायरल ऑडियो में दरोगा महिला के जमीन विवाद का जिक्र करते हुए कथित तौर पर कहता है कि उसके विरोधियों का हाल मुख्तार अंसारी जैसा कर देगा। बातचीत में वह महिला से वीडियो कॉल करने और अकेले मिलने के लिए भी कहता सुनाई देता है। ऑडियो में कई आपत्तिजनक बातें भी हैं।
जमीन विवाद की शिकायत लेकर पहुंची थी महिला
महिला सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी से जुड़ी बताई जा रही है। वह गोरखपुर की रहने वाली है और फिलहाल मऊ के मधुबन इलाके में रहती है। महिला के मुताबिक गांव के कुछ लोगों से उसका जमीन को लेकर विवाद था। शिकायत पर कार्रवाई के दौरान दरोगा ने उसका मोबाइल नंबर लिया। आरोप है कि इसके बाद वह लगातार फोन करने लगा।
पढ़ें :- प्रयागराज में रिश्तों का कत्ल: बेटे और मां के बीच अवैध संबंध के शक में पिता ने जूसर के हैंडल से बेटे की हत्या की
पहले लाइन हाजिर, फिर सस्पेंड
21 अक्टूबर को ऑडियो सामने आने के बाद एसपी सर्वेश कुमार मिश्रा ने दरोगा को लाइन हाजिर कर जांच सीओ सत्येंद्र भूषण तिवारी को सौंपी थी। जांच में बातचीत को अमर्यादित और आपत्तिजनक पाए जाने के बाद शुक्रवार शाम ओमप्रकाश सिंह को निलंबित कर दिया गया। अब मामले की आगे की जांच सीओ जितेंद्र सिंह करेंगे।
उत्तर प्रदेश के मऊ से पुलिस की कार्यशैली पर गंभीर सवाल! आरोप है कि दारोगा ओमप्रकाश सिंह एक काम कराने के बदले महिला से कथित तौर पर सेक्स की मांग कर रहे हैं।
अगर आरोप सही हैं, तो यह पद के दुरुपयोग का बेहद गंभीर मामला है। सवाल है—क्या मामले की निष्पक्ष जांच होगी और दोषी पाए जाने पर कार्रवाई होगी?
#Mau #UttarPradesh #UPPolice #PoliceMisconduct #WomenSafety
पढ़ें :- पत्नी की मौत के आरोप से आहत पति ने फंदे से लटककर दी जान, लिखा- मैं यह कलंक लेकर नहीं जी सकता...
— स्वराज इंडिया (@swarajindia_knp) October 24, 2026