Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. मौलाना शहाबुद्दीन रजवी का विवादित बयान, बोले- धीरेंद्र शास्त्री हजरत-ए-आदम की औलाद

मौलाना शहाबुद्दीन रजवी का विवादित बयान, बोले- धीरेंद्र शास्त्री हजरत-ए-आदम की औलाद

By संतोष सिंह 
Updated Date

बरेली। यूपी में बरेली जिले के मौलाना शहाबुद्दीन रजवी (Maulana Shahabuddin Razvi) ने कहा कि आरएसएस (RSS) का कहना है कि भारत पहले से ही हिंदू राष्ट्र (Hindu Rashtra) है, जबकि धीरेंद्र शास्त्री (Dhirendra Shastri)  कुछ अलग ही लहर में बह रहे हैं। मौलाना ने कहा कि धीरेंद्र शास्त्री (Dhirendra Shastri)  कहते हैं कि भारत में नकली मुसलमान रहते हैं। विदेशों में असली मुसलमान हैं। शहाबुद्दीन रजवी (Shahabuddin Razvi) ने कहा कि नकली और असली की पहचान कैसे और किस तरह की, यह उन्हें बताना चाहिए?

पढ़ें :- संविधान दिवस पर कॉमेडियन कुणाल कामरा ने दिया बड़ा संदेश, बोले- इस देश को गुस्सा नहीं, बल्कि संविधान चलाता है…

मौलाना ने कहा कि हकीकत यह है कि दुनिया में सबसे पहले इंसान हजरत-ए-आदम (Hazrat-e-Adam) आए थे। दुनिया में चाहे किसी भी मजहब के मानने वाले लोग हों, वह हजरत-ए-आदम (Hazrat-e-Adam) की औलाद हैं। धीरेंद्र शास्त्री भी हजरत-ए-आदम (Hazrat-e-Adam) की औलाद हैं। हजरत-ए-आदम मुसलमान थे। अब उनकी औलादों को क्या कहेंगे और धीरेंद्र शास्त्री (Dhirendra Shastri) को क्या कहा जाएगा?

जो नकली होता है, वही करता है फर्क

शहाबुद्दीन रजवी (Shahabuddin Razvi) ने कहा कि यह फर्क करना है कि असली और नकली कौन है? जो नकली होता है, वही फर्क करता है। वह शोर मचाकर ढोल बजाकर फर्क करता है। असली लोग खामोश रहते हैं। धीरेंद्र शास्त्री (Dhirendra Shastri) कैसे तय करते हैं कि असली और नकली कौन है? भारत में जितने भी मुसलमान हैं, वह शरीयत और इस्लाम के वसूलों पर सख्ती से अमल करते हैं। विदेश के मुसलमान इतनी शरीयत की पाबंदी नहीं करते हैं। यह बात धीरेंद्र शास्त्री (Dhirendra Shastri)  को चुभती है और उनके दिलो-दिमाग को खटकती है।

पढ़ें :- भाजपा नेता उमा भारती बोलीं- भारत को हिंदू राष्ट्र बनाने की ज़रूरत नहीं...
Advertisement