Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. एस्ट्रोलोजी
  3. Mauni Amavasya 2026 : मौनी अमावस्या पर करें राशि के अनुसार दान , पितरों की आरती से दूर होते हैं  कष्ट

Mauni Amavasya 2026 : मौनी अमावस्या पर करें राशि के अनुसार दान , पितरों की आरती से दूर होते हैं  कष्ट

By अनूप कुमार 
Updated Date

Mauni Amavasya 2026 :  हिंदू पंचांग के अनुसार,माघ महीने में आने वाली अमावस्या को अधिक महत्वपूर्ण माना गया है। इसे मौनी अमावस्या कहते हैं। धार्मिक मान्यता है कि मौनी अमावस्या पर जो दान, पितृ पूजन आदि करता है उसे जीवनभर कभी कष्ट नहीं झेलने पड़ते, पूर्वजों के आशीर्वाद से उसका घर फलता फूलता है। वर्ष 2026 में मौनी अमावस्या आज यानी रविवार 18 जनवरी के दिन मनाई जा रही है, जिससे इस दिन का महत्व और भी बढ़ जाता है। रविवार और अमावस्या का संयोग धार्मिक दृष्टि से बहुत शुभ माना जाता है। इस दिन विशेष महत्व है। मान्यताओं के अनुसार, इस दिन किया गया दान पितरों को भी तृप्त करता है।

पढ़ें :- Mauni Amavasya 2026 : नए साल 2026 में इस दिन पड़ेगी माघी या मौनी अमावस्या, जानें, जानें महत्व और दान

जप
मौन स्नान के समय मौन रहकर या मन ही मन ‘ॐ नमो नारायणाय नमः’ अथवा ‘ॐ घृणि सूर्याय नमः’ का जप करें।

पितरों का तर्पण
स्नान के उपरांत पितरों का तर्पण करें। अन्न, वस्त्र, तिल, गुड़, घी, कंबल आदि का दान विशेष फलदायी माना गया है।

मौनी अमावस्या के दिन करें राशि के अनुसार दान

मेष राशि
मेष राशि वाले इस दिन पर लाल मसूर की दाल, गुण, लाल चंदन, लाल फूल, सिंदूर और लाल वस्त्र आदि का दान कर सकते हैं।
वृषभ राशि
इस राशि वालों के लिए मौनी अमावस्या के दिन सफेद रंग की चीजों जैसे सफेद तिल, मिश्री, चावल और सफेद रंग के कपड़ों का दान उत्तम माना गया है।
मिथुन राशि
मिथुन राशि के जातक इस दिन पर मूंगफली, हरे रंग के वस्त्र, मूंग दाल आदि का दान कर सकते हैं, जो इनके लिए फायदेमंद साबित होगा।
कर्क राशि
कर्क राशि के जातक मौनी अमावस्या के दिन दूध, दही, चावल, सफेद वस्त्र, चीनी, बताशा आदि का दान करके लाभ प्राप्त कर सकते हैं।
सिंह राशि
सिंह राशि वालों को मौनी अमावस्या के दिन गेहूं, गुड़, लाल वस्त्र, लाल फूल, लाल चंदन, शहद, केसर, शुद्ध घी और कुमकुम आदि जैसी चीजों का दान करने से लाभ मिल सकता है।
कन्या राशि
कन्या राशि वाले मौनी अमावस्या के विशेष अवसर पर धार्मिक किताबें, हरी सब्जियां और कांसे के बर्तनों का दान कर सकते हैं। इस दिन पर गायों को हरा चारा भी जरूर खिलाएं।

Advertisement