Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. एस्ट्रोलोजी
  3. 31 मई 2026 का राशिफल : लक्ष्मी योग का बन रहा है महासंयोग, वृषभ, मिथुन और धनु समेत कई राशियों का चमकेगा भाग्य

31 मई 2026 का राशिफल : लक्ष्मी योग का बन रहा है महासंयोग, वृषभ, मिथुन और धनु समेत कई राशियों का चमकेगा भाग्य

By santosh singh 
Updated Date

31 मई 2026 का राशिफल: रविवार 31 मई को सूर्य वृषभ राशि में संचार करेंगे, जबकि वृषभ राशि के स्वामी शुक्र मिथुन राशि में गोचर करते हुए गजलक्ष्मी एवं लक्ष्मी नारायण योग बनाएंगे। और सबसे उत्तम संयोग यह है कि कल पूर्णिमा तिथि भी है। ऐसे में शुक्र का गुरु और बुध के साथ मिथुन राशि में संचार करना मई महीने के अंतिम दिन को सुखद और लाभदायक बना रहा जिसका लाभ वृषभ, मिथुन और धनु समेत कई राशियों को मिलेगा। तो आइए आचार्य रत्नाकर तिवारी से विस्तार पूर्वक जानते हैं अपना राशिफल।

पढ़ें :- 22 अगस्त 2026 का राशिफल : बुध और चंद्रमा का राशि परिवर्तन वृषभ, मिथुन, सिंह समेत 5 राशियों की होगी बल्ले-बल्ले, पढें अपना राशिफल

मेष – आत्मविश्वास बढ़ेगा। कार्यक्षेत्र में नई जिम्मेदारी मिल सकती है। परिवार का सहयोग मिलेगा। धन लाभ के योग हैं।

वृषभ – आज धैर्य से काम लें। अनावश्यक खर्चों पर नियंत्रण रखें। नौकरी और व्यापार में सामान्य लाभ होगा। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

मिथुन – आज भाग्य का साथ मिलेगा। रुके हुए कार्य पूरे हो सकते हैं। मित्रों से लाभ होगा। विद्यार्थियों के लिए दिन शुभ है।

कर्क – आज भावनाओं में बहकर निर्णय न लें। पारिवारिक मामलों में समझदारी रखें। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा।

पढ़ें :- 13 अगस्त का राशिफल : मिथुन, सिंह और तुला, वृश्चिक और कुंभ राशि के जातक को भाग्य दिलाएगा अप्रत्याशित लाभ, पढ़ें अपना राशिफल

सिंह – मान-सम्मान में वृद्धि होगी। सरकारी कार्यों में सफलता मिल सकती है। दाम्पत्य जीवन सुखद रहेगा।

कन्या – आज कार्यभार बढ़ सकता है, लेकिन मेहनत का फल मिलेगा। स्वास्थ्य के प्रति सावधानी रखें। निवेश सोच-समझकर करें।

तुला – आज रचनात्मक कार्यों में सफलता मिलेगी। प्रेम संबंधों में मधुरता बढ़ेगी। व्यापार में लाभ के संकेत हैं।

वृश्चिक – आज घर-परिवार में शुभ समाचार मिल सकता है। आज भूमि-भवन से जुड़े कार्यों में सफलता मिलेगी। मानसिक शांति बनी रहेगी।

धनु – आज साहस और पराक्रम में वृद्धि होगी। यात्रा के योग बन रहे हैं। नए संपर्क भविष्य में लाभदायक सिद्ध होंगे।

पढ़ें :- 12 अगस्त का राशिफल : बुधादित्य योग के संयोग ये वृषभ, कन्या, तुला समेत कई राशियों को होगा लाभ, पढ़ें अपना राशिफल

मकर – आज आर्थिक मामलों में लाभ मिलेगा। वाणी पर संयम रखें। परिवार के साथ समय बिताने का अवसर मिलेगा।

कुंभ – आज व्यक्तित्व में आकर्षण बढ़ेगा। नए कार्यों की शुरुआत के लिए समय अनुकूल है। मित्रों का सहयोग प्राप्त होगा।

मीन – आज आध्यात्मिक रुचि बढ़ेगी। खर्चों पर नियंत्रण रखें। किसी महत्वपूर्ण योजना पर कार्य आरंभ हो सकता है।

Advertisement