Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. खून से रंगे हाथों में रची मेंहदी, अब जेल में मनाएंगे हनीमून, पिता सहित चार मासूमों की थी निर्मम हत्या

खून से रंगे हाथों में रची मेंहदी, अब जेल में मनाएंगे हनीमून, पिता सहित चार मासूमों की थी निर्मम हत्या

By Satish Singh 
Updated Date

नई दिल्ली। राजस्थान के अलवर से एक ऐसी खबर सामने आई है, जिसे सुनकर सब कोई हैरान। यहां दूल्हन ने खून से रंगे हाथों में मेंहदी रचाई और फिर शादी की, अब दूल्हा दूल्हन का हनीमून जेल में होगा। दोनों ने गुपचुप होटल में शादी की है। बता दे कि दूल्हा और दूल्हन दोनो हत्या के मामले में उम्र कैद की सजा काट रहे। दोनों जयपुर के ओपन जेल में कैदी है और 15 दिन के पैरोल पर बाहर आए है। यह शादी अब देश भर चर्चा का विषय बना हुआ है। दूल्हे ने पिता सहित चार मासूमों की निर्मम हत्या की है। वहीं दूल्हन ने अपहरण कर एक व्यापारी की हत्या करने के मामले में उम्र कैद की सजा काट रही है।

पढ़ें :- सिस्टम सत्ता के सामने बिक चुका है, सब एक-दूसरे की पीठ थपथपाते और मिलकर जनता को हैं रौंदते: राहुल गांधी

दूल्हन प्रिया सेठ ने वर्ष 2018 के चर्चित व्यापारी दुष्यंत शर्मा हत्याकांड की मुख्य आरोपी है। प्रिया ने डेटिंग ऐप टींडर के माध्यम से दिल्ली निवासी दुष्यंत शर्मा को पहले अपने प्रेमजाल में फंसाया। फिर उसने मिलने के बाहने बुलाया और अपने प्रेमी दीक्षांत कामरा के साथ मिलकर अपहरण कर लिया। इसमें उनका साथ दीक्षंत कामरा का दोस्त लक्ष्य वालिया ने दिया था। अपहरण करने के बाद तीनों ने दुष्यंत के परिजनों से दस लाख रुपए की फिरौती मांगी थी। फिरौती के रूप में उन्हे तीन लाख रुपए मिल भी गए थे, लेकिन तीनों ने मिलकर दुष्यंत की हत्या कर दी। तीनों को पकड़े जाने का डर और पैसे कम मिलने का गुस्सा था। कोर्ट ने 24 नवंबर 2023 को तीनों आरोपियों को आजीवन कारावास की सजा सुनाई थी।

दूल्हे ने चार मासूमों सहित पिता की थी निर्मम हत्या

वहीं दूल्हा हनुमान चौधरी भी हत्या करने के मामले में उम्र कैद की सजा काट रहे है। हुनमान चौधरी का एक शादीशुदा महिला संतोष से अवैध संबंध थे। वर्ष 2017 में प्रेमिका संतोष के कहने पर हुनमान ने चार मासूम बच्चों सहित पति बनवारी निर्मम हत्या कर दी थी। वारदात के समय संतोष भी मौके पर मौजूद थी। हत्या में अन्य लोग भी शामिल थे। कोर्ट मुख्य आरोपी हनुमान चौधरी और मृतक की पत्नी संतोष सहित सभी को उम्र कैद की सजा सुनाई है। फिलहाल प्रिया सेठ और हनुमान चौधरी दोनों जयपुर की ओपन जेल में उम्र कैद की सजा काट रहे हैं।

छह माह पहले जेल में हुई थी दोनों की मुलाकात

पढ़ें :- Video-डोनाल्ड ट्रंप ने क्या दिल्ली प्रदूषण को लेकर पीएम मोदी पर कसा तंज? जानें वायरल वीडियो का सच

हुनमान चौधरी और प्रिया सेठ की छह माह पहले जयपुर की ओपन जेल में मुलाकात हुई थी। दोनों के बीच छह माह तक लंबी बात चीत चली और यह बात चीत प्यार में बदल गई। इसके बाद दोनों ने पैरोल के लिए आवेदन किया, जिस पर उन्हे 23 जनवरी को 15 दिनों का पैरोल दे दिया गया। पैरोल मिलने के बाद परिवार के बीच आपसी सहमति ली गई। बसंत पंचमी के दिन दोनों ने अलवर के निर्वाणा पैलेस होटल में हिंदू रीति-रिवाजशादी कर ली। वरमाला के समय दूल्हा और दूल्हन दोनों के चेहरे पर पश्चाताप का भाव साफ दिखा रहा था। शादी में किसी को फोटो और वीडियो बनाने की अनुमति नहीं थी। यह शादी गुपचुप तरीके से की गई।

Advertisement