Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. दुनिया
  3. ट्रंप के ‘शर्मनाक कमेंट’ पर फूटा मेलोनी का गुस्सा, बोलीं-झूठ की भी हद होती है, इटली कभी किसी के आगे झुकता नहीं

ट्रंप के ‘शर्मनाक कमेंट’ पर फूटा मेलोनी का गुस्सा, बोलीं-झूठ की भी हद होती है, इटली कभी किसी के आगे झुकता नहीं

By santosh singh 
Updated Date

नई दिल्ली। अमेरिका और उसके पारंपरिक सहयोगियों के बीच तनाव बढ़ता जा रहा है। इसके बीच इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी (Italian Prime Minister Giorgia Meloni) ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (US President Donald Trump) के दावों पर तीखा हमला बोला है। मेलोनी ने ट्रंप के बयानों को पूरी तरह “गढ़ी हुई कहानी” करार देते हुए कहा कि उन्हें यह देखकर हैरानी और दुख होता है कि अमेरिका का राष्ट्रपति अपने ही सहयोगी देशों के साथ इस तरह का व्यवहार करता है।

पढ़ें :- प्रधान मंत्री जी भीगी बिल्ली बनके नहीं बैठते ट्रम्प के सामने, जॉर्जिया मेलोनी के पलटवार बाद केजरीवाल ने मोदी को घेरा

मेलोनी ने बिना किसी लाग-लपेट के कहा कि ट्रंप के बयान तथ्यों से कोसों दूर हैं। उन्होंने कहा कि यह पहली बार नहीं है जब ऐसा हुआ है, लेकिन यह बेहद शर्मनाक है। इटली की प्रधानमंत्री ने सवाल उठाया कि जो सख्ती ट्रंप अपने मित्र देशों के खिलाफ दिखाते हैं, वही दृढ़ता पश्चिमी देशों के विरोधियों और अमेरिका के प्रतिद्वंद्वियों के सामने क्यों नहीं दिखाई देती।

कुछ बातों का जवाब तुरंत देना जरूरी : मेलोनी

इटली की प्रधानमंत्री मेलोनी ने अपने बयान के शुरुआत में ही कहा कि कुछ बातों का तुरंत जवाब दिया जाना जरूरी होता है। डोनाल्ड ट्रंप के बयान पूरी तरह से मनगढ़ंत और झूठे हैं। सच कहूं तो मैं बेहद हैरान और स्तब्ध हूं।

अपने बयान में मेलोनी ने यह भी संकेत दिया कि ट्रंप कई ऐसे वैश्विक नेताओं के प्रति अपेक्षाकृत नरम रुख अपनाते हैं, जिनकी नीतियां पश्चिमी देशों के हितों के विपरीत मानी जाती हैं। उन्होंने कहा कि सहयोगियों पर दबाव बनाना आसान है, लेकिन असली नेतृत्व विरोधियों के सामने मजबूती दिखाने में नजर आता है। हालांकि सबसे कड़ा संदेश उन्होंने अपने बयान के अंत में दिया। मेलोनी ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि एक बात उन्हें याद रखनी चाहिए,मैं और इटली कभी भीख नहीं मांगते।

“यूएस ट्रिप कैंसिल, ये पूरे इटली का अपमान है”

वहीं इटली के उप प्रधानमंत्री और विदेश मंत्री एंटोनियो तजानी (Italy’s Deputy Prime Minister and Foreign Minister Antonio Tajani) ने कहा कि प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी (Prime Minister Giorgia Meloni) के खिलाफ राष्ट्रपति ट्रंप द्वारा कही गई गंभीर और अपमानजनक बातें केवल मेलोनी का नहीं, बल्कि पूरे इटली का अपमान हैं। इसी वजह से मैंने 21 और 22 जून को प्रस्तावित अपनी अमेरिका यात्रा रद्द करने का फैसला किया है।

पढ़ें :- राहल गांधी, बोले-सस्ती शिक्षा, निष्पक्ष परीक्षा व सम्मानजनक रोज़गार की लड़ाई को ताक़त देगा ‘छात्रों की गूंज’ अभियान, जुड़ने की अपील

डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि जॉर्जिया मेलोनी ने जी7 शिखर सम्मेलन में मेरे साथ तस्वीर खिंचवाने के लिए मानो गुजारिश की थी

ट्रंप ने दावा किया था कि इटली की प्रधानमंत्री ने उनके साथ फोटो खिंचवाने के लिए कहा था। La7 टीवी को दिए इंटरव्यू में डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि जॉर्जिया मेलोनी ने जी7 शिखर सम्मेलन में मेरे साथ तस्वीर खिंचवाने के लिए मानो गुजारिश की थी। मुझे उन पर तरस आ गया, इसलिए मैंने तस्वीर खिंचवा ली। मैं ऐसा नहीं भी कर सकता था, लेकिन मुझे उन पर दया आ गई। शायद वह इस बात से खुश होंगी कि मैंने उनसे बात की। मुझे उनसे बात करने की कोई जरूरत नहीं थी।

पढ़ें :- PM मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के बीच हुई मुलाकात, प्रधानमंत्री ने नाविकों की सुरक्षा का मुद्दा उठाया
Advertisement