खुद को खुश रखना की कोशिश तो हर कोई करता है और करना भी चाहिए, इससे आपकी सेहत अच्छी रहती है, वहीं कुछ लोग ऐसे भी है जो दूसरों को खुश रखने की कोशिश करते रहते है।
पढ़ें :- Intereesting Facts : जब दुनिया को भारत ने सिखाया शैम्पू करना, राजघराने की महिलाएं करती थीं आयुर्वेदिक शैम्पू का इस्तेमाल
दूसरों को खुश रखने की कोशिश की यह आदत आपकी मेंटल हेल्थ खराब कर सकती है। इसलिए पीपल प्लीजिंग की आदत आपकी सेहत पर असर न डालें इसलिए आज हम आपको इससे बचने के कुछ उपाय बताने जा रहे है।
सबसे पहली बात तो ये समझ लें आप हर किसी को खुश नहीं रख सकते। आपकी और सामने वाले की जरुरतें अलग अलग हो सकती हैं। ऐसे में अगर अपने इमोशन को दरकिनार करके दूसरों को खुश रखने की कोशिश करेंगे तो कहीं न कहीं आप खुद दुखी हो सकते हैं। इसका यह मतलब है कि अपनी खुशियों के साथ समझौता न करते हुए दूसरों का ख्याल भी रखें।
कई लोगो की दूसरों को बुरा न लग जाए, कहीं वो गुस्सा न हो जाए के चक्कर में आप किसी को किसी काम के लिए न नहीं कर पाते तो इससे बचने की जरुरत है। सबसे पहले अपनी जरुरतों, ऑब्जेक्टिव्स और वेलबिंग को प्रॉयरिटी दें। इसका मतलब यह बिल्कुल भी नहीं है कि आप स्वार्थी बन रहे है। इससे आप खुद को मेंटली और फिजिकली स्ट्ऱॉंग बना रहे हैं। ऐसा करके आप अधिक बेहतर तरीके से दूसरों को हेल्प कर सकते है।
अगर आप दूसरों को खुश करने के चक्कर में अंदर ही अंदर गुस्सा हो रहे हैं तो न चाहते हुए भी आपकी हेल्थ पर इसका निगेटिव असर पड़ेगा। इसका एक ही उपाय है आप अपनी सीमाएं तय कर लें। अपनी क्षमता से अधिक काम करने से बचें। वरना आपकी दिक्कतें बढ़ जाएंगी।
पढ़ें :- Video-अगर कफ बांधते हुए कर रहे हैं ये गलती तो बीपी की रीडिंग सही नहीं आएगी : डॉ. कीर्ति शर्मा