Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. एस्ट्रोलोजी
  3. Mercury rises in Aquarius : बुद्धि के कारक बुध देव कुंभ राशि में उदित होने जा रहे हैं, इन राशियों की चमकेगी किस्मत

Mercury rises in Aquarius : बुद्धि के कारक बुध देव कुंभ राशि में उदित होने जा रहे हैं, इन राशियों की चमकेगी किस्मत

By अनूप कुमार 
Updated Date

Mercury rises in Aquarius : बुद्धि के कारक और ग्रहों के राजकुमार बुध देव  कुंभ राशि में उदित होने जा रहे हैं। बुध ग्रह को वाणी, व्यापार, बुद्धि और धन का कारक माना गया है। वैदिक पंचांग के अनुसार, महाशिवरात्रि का पर्व इस साल 26 फरवरी को मनाया जाएगा। शिव पर्व महाशिवरात्रि से ठीक एक दिन पहले ग्रहों के राजकुमार बुध भी जागृत अवस्था में आ जाएंगे। वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, 25 फरवरी की शाम 6 बजकर 15 मिनट पर बुध देव कुंभ राशि में उदित होंगे। ज्योतिष में  ऐसे में बुध के उदित होने से कुछ राशि वालों को विशेष लाभ हो सकता है। आइए जानते हैं ।

पढ़ें :- Lucky Onyx Gemstone : गोमेद रत्न किन राशियों के लिए है शुभ , पहनने से पहले जरूर जानें ये सावधानियां

मेष राशि
ग्रहों के राजकुमार बुध देव का उदित होना मेष राशि वालों के लिए  परम शुभ और मंगलकारी है। बुध देव की कृपा से नौकरीपेशा जातकों की आमदनी में इजाफा होगा। आर्थिक स्थिति में पहले से सुधार होगा। नौकरीपेशा जातकों को प्रमोशन-इंक्रीमेंट मिल सकता है। रुके हुए काम पूरे होंगे।

मिथुन राशि
बुद्धि के कारक बुध ग्रह के उदित होने से मिथुन राशि वालों की आर्थिक स्थिति में आश्चर्यजनक का सुधार होगा। व्यापार में वृद्धि होगी। घर-परिवार का माहौल खुशनुमा रहेगा। संतान पक्ष से कोई शुभ समाचार मिल सकता है। निवेश से आर्थिक तरक्की होगी।

सिंह राशि
बुद्धि और धन के कारक बुध ग्रह उदित होकर सिंह राशि वालों के आर्थिक संकट दूर करेंगे। इस दौरान धन संबंधी परेशानियों से मुक्ति मिल सकती है। इसके साथ ही इस दौरान निवेश का सुनहरा अवसर प्राप्त होगा। वैवाहिक जीवन में खुशियां आएंगी।

मकर राशि
बुध के उदित होने से मकर राशि वालों को आकस्मिक धन लाभ हो सकता है। आर्थिक  स्थिति में गजब का सकारात्मक सुधार आएगा। करियर-कारोबार में तरक्की के योग हैं।

पढ़ें :- Maha Shivratri 2026 : महाशिवरात्रि पर बन रहा दुर्लभ संयोग,  जानें पूजा का शुभ मुहूर्त
Advertisement