Met Gala Event 2024 : दुनिया के सबसे बड़े फैशन इवेंट मेट गाला 2024 का आयोजन न्यूयॉर्क में मेट्रोपॉलिटन म्यूजियम ऑफ आर्ट में किया गया है और इसी के सामने हजारों फिलिस्तीन समर्थक प्रदर्शनकारियों ने रैली निकालते हुए गाजा में इजरायल की कार्रवाई के खिलाफ अपना विरोध प्रदर्शन जारी रखा। सेंट्रल पार्क में, एक समूह ने कार्डबोर्ड पर “नो मेट गाला व्हेन बॉम्ब्स ड्रॉप इन गाजा” (“No Met Gala When Bombs Drop in Gaza”) और “नो सेलिब्रेशन विदाउट लिबरेशन” (“No Celebration Without Liberation”) जैसे संदेश लिखे हुए थे। फिफ्थ एवेन्यू के साथ, एक बड़ी टुकड़ी ने फिलिस्तीनी झंडे लहराए और “गाजा! गाजा!” के नारे लगाए। न्यूयॉर्क पुलिस विभाग के प्रयासों के बावजूद, आस-पास गिरफ्तारियां होने से तनाव बढ़ गया, जिसकी कुछ लोगों ने आलोचना की।
पढ़ें :- Intoxicated young man stole a plane : नशे में धुत युवक ने चुरा लिया प्लेन और पहुंच गया न्यूक्लियर प्लांट के पास, रोकने के लिए उतारे फाइटर जेट्स
अमेरिका भर के कॉलेज गाजा युद्ध विरोध प्रदर्शनों के केंद्र बन गए हैं और हाल के हफ्तों में पूरे अमेरिका में कम से कम 51 परिसरों में 2,400 से अधिक लोगों को गिरफ्तार किया गया है क्योंकि छात्रों ने स्कूलों से इजरायल की सरकार से जुड़े किसी भी निवेश को बेचने का आह्वान किया है ।