Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. Milk Price Hike : मदर डेयरी के बाद अब अमूल ने भी बढ़ाए दूध के दाम, 6 रुपये प्रति लीटर तक हुआ महंगा

Milk Price Hike : मदर डेयरी के बाद अब अमूल ने भी बढ़ाए दूध के दाम, 6 रुपये प्रति लीटर तक हुआ महंगा

By santosh singh 
Updated Date

नई दिल्ली। आम आदमी पर महंगाई की एक और तगड़ी मार पड़ी है। देश की दो सबसे बड़ी डेयरी कंपनियों अमूल (Amul) और मदर डेयरी (Mother Dairy) ने दूध की कीमतों में भारी बढ़ोतरी का ऐलान कर दिया है। नई दरें गुरुवार 12 नवंबर से लागू हो जाएंगी. कंपनियों ने दूध के दाम 2 रुपये से लेकर सीधे 6 रुपये प्रति लीटर तक बढ़ा दिए हैं।

पढ़ें :- अब मदर डेयरी ने दिया महंगाई का बड़ा झटका, इतने रुपये तक बढ़ाए दूध के दाम, बढ़े मूल्य कल से होगी लागू

अमूल ने अपने फुल क्रीम भैंस के दूध पर सीधे 6 रुपये प्रति लीटर का बड़ा इजाफा किया है। अब तक जो भैंस का दूध 80 रुपये लीटर मिलता था, वह अब 86 रुपये का हो गया है। इसके अलावा, अमूल के आम फुल क्रीम पैकेट वाले दूध की कीमत में 4 रुपये और टोंड दूध की कीमत में 2 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी की गई है। अमूल ने 12 नवंबर, 2026 से पूरे भारत में अपने फ्रेश पाउच मिल्क वेरिएंट की कीमतों में 4-5% की बढ़ोतरी की घोषणा की है। अमूल ताजा टोंड मिल्क की कीमत 2 रुपये प्रति लीटर बढ़ाई गई है, जबकि अमूल गोल्ड मिल्क की कीमत 4 रुपये प्रति लीटर ज्यादा होगी।

गुजरात कोऑपरेटिव मिल्क मार्केटिंग फेडरेशन (GCMMF) ने इस बढ़ोतरी की वजह, जानवरों का चारा, पैकेजिंग मटीरियल और ईंधन सहित बढ़ती इनपुट और प्रोसेसिंग लागत को बताया है। गुजरात कोऑपरेटिव मिल्क मार्केटिंग फेडरेशन की ओर से कहा गया कि इस बदलाव से दूध उत्पादक प्रोड्यूसर को बेहतर रिटर्न मिलेगा, और बढ़ी हुई कमाई का एक बड़ा हिस्सा किसानों को वापस मिलेगा।

मदर डेयरी की नई रेट लिस्ट

मदर डेयरी ने भी अपने ग्राहकों को कोई राहत नहीं दी है. नई रेट लिस्ट के मुताबिक, दिल्ली-एनसीआर में अब मदर डेयरी का फुल क्रीम पैक्ड दूध 72 रुपये से बढ़कर 76 रुपये प्रति लीटर हो गया है। टोंड (टोकन वाला) दूध अब 58 की जगह 60 रुपये और पैक्ड टोंड दूध 60 की जगह 62 रुपये लीटर मिलेगा। वहीं, गाय का दूध अब 62 रुपये से बढ़कर 65 रुपये लीटर हो गया है और डबल टोंड दूध के लिए अब 56 रुपये चुकाने होंगे।

पढ़ें :- दिवाली से पहले अमूल ने आम जनता को दिया महंगाई का बड़ा झटका, इन उत्पाद के बढ़ाए दाम

सर्दियों में क्यों लगी दूध के दामों में आग?

आमतौर पर सर्दियों में दूध का उत्पादन बढ़ता है और कीमतें नहीं बढ़ती हैं, लेकिन इस बार कहानी बिल्कुल अलग है। कंपनियों का कहना है कि पिछले कुछ महीनों में दूध से निकलने वाले फैट (Fat) की कीमतों में 25% तक का भारी उछाल आया है। इसके अलावा पशुओं का चारा और आहार भी बहुत महंगा हो गया है।

किसानों को ज्यादा पैसा दे रही हैं कंपनियां

चारे की महंगाई के कारण डेयरी कंपनियों को किसानों से दूध खरीदने के लिए ज्यादा कीमत (प्रोक्योरमेंट कॉस्ट) चुकानी पड़ रही है। अमूल ने तो फैट से जुड़ी खरीद दर को बढ़ाकर 1,000 रुपये प्रति किलो कर दिया है, जिससे किसानों को 60 रुपये लीटर से ज्यादा का भाव मिल रहा है। इसके अलावा जब ताजा दूध कम पड़ता है, तो कंपनियां पाउडर और फैट मिलाती हैं। फैट महंगा होने के कारण कंपनियों का पूरा बजट बिगड़ गया और मजबूरन यह बोझ सीधे जनता पर डाल दिया गया।

पढ़ें :- Bread Price Hike : दूध के बाद अब 'ब्रेड' पर महंगाई की मार, 5 रुपये तक बढ़े दाम, फूड इन्फ्लेशन से आम जनता बेहाल
Advertisement