नई दिल्ली। पनामा के झंडे वाला एलपीजी टैंकर तारा गैस होर्मुज स्ट्रेट में मिसाइल से हमला हुआ है। इस जहाज पर 24 भारतीय नागरिकों समेत कुल 25 सदस्यीय चालक दल सवार था। इसकी जानकारी केंद्रीय जहाजरानी मंत्री सर्बानंद सोनोवाल (Union Minister for Ports, Shipping and Waterways Sarbananda Sonowal) ने मंगलवार को दी है। उन्होंने बताया कि हमले में सभी भारतीय नागरिक और चालक दल के अन्य सदस्य पूरी तरह सुरक्षित हैं। किसी के घायल होने की खबर नहीं है।
पढ़ें :- Strait of Hormuz : होर्मुज में 3 तेल टैंकरों में जोरदार धमाके के बाद लगी आग,बारूदी सुरंगों से बारूदी सुरंगों टकराए
केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल (Sarbananda Sonowal) ने एक्स पर पोस्ट कर इसकी जानकारी दी। उन्होंने कहा कि सरकार स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए है। इसके साथ ही जहाज के मैनेजमेंट से जुड़ी कंपनी के साथ भी लगातार संपर्क किया जा रहा है, ताकि जहाज पर मौजूद भारतीय नाविकों की सुरक्षा को सुनिश्चित किया जा सके।
IMPORTANT UPDATE On Nov 16, Panama-flagged LPG tanker TARA GAS, carrying 24 Indian seafarers, was targeted in a missile attack in the Strait of Hormuz.
All 24 Indian nationals, along with the entire 25-member crew, are completely safe with no injuries.
पढ़ें :- अमेरिकी मध्यावधि चुनाव में ट्रंप की हार, ईरान ने दी गुड न्यूज, भारत-चीन समेत दो मुस्लिम देशों के लिए खोला होर्मुज का गेट
We are continuously monitoring the situation and remain in close contact with the ship management company to ensure the ongoing security and wellbeing of our seafarers.
— Sarbananda Sonowal (@sarbanandsonwal) November 17, 2026
यह घटना ऐसे समय हुई है, जब होर्मुज स्ट्रेट और उसके आसपास समुद्री सुरक्षा को लेकर चिंताएं बढ़ गई हैं। पिछले 24 घंटे के दौरान इस क्षेत्र में कम से कम 4 तेल टैंकरों के क्षतिग्रस्त होने की खबरें सामने आई हैं। ईरानी नौसेना ने बताया कि होर्मुज के पूर्वी हिस्से में एक और टैंकर नौसैनिक बारूदी सुरंग की चपेट में आने के बाद आग की चपेट में आ गया। ईरान ने आरोप लगाया कि यह जहाज प्रतिबंधित समुद्री क्षेत्र में चल रहा था और उसके नेविगेशन सिस्टम बंद थे। ईरानी नौसेना के जनसंपर्क विभाग ने बताया कि टैंकर बिना नेविगेशन सिस्टम चालू किए प्रतिबंधित इलाके से गुजर रहा था।