1. हिन्दी समाचार
  2. दुनिया
  3. US Strikes Iran : ईरान के केशम द्वीप पर अमेरिकी हमला, टूटा सीजफायर

US Strikes Iran : ईरान के केशम द्वीप पर अमेरिकी हमला, टूटा सीजफायर

अमेरिका और ईरान के बीच जारी तनाव के बीच केशम द्वीप पर अमेरिकी हमले की खबर सामने आई है।  वॉल स्ट्रीट जर्नल ने अमेरिकी अधिकारियों के हवाले से बताया कि अमेरिकी सेना ने सोमवार को ईरान के केशम द्वीप पर सीमित हमला किया।

By अनूप कुमार 
Updated Date

US Strikes Iran :  अमेरिका और ईरान के बीच जारी तनाव के बीच केशम द्वीप पर अमेरिकी हमले की खबर सामने आई है।  वॉल स्ट्रीट जर्नल ने अमेरिकी अधिकारियों के हवाले से बताया कि अमेरिकी सेना ने सोमवार को ईरान के केशम द्वीप पर सीमित हमला किया। रिपोर्ट के मुताबिक, अमेरिकी अधिकारियों के अनुसार, यह ‘डिफेंसिव स्ट्राइक’ (रक्षात्मक हमला) थी, जिसका उद्देश्य ईरान की उन सैन्य क्षमताओं और ठिकानों को कमजोर करना था जिनसे स्ट्रेट ऑफ होर्मुज (Strait of Hormuz) में जहाजों या अमेरिकी संपत्तियों को खतरा हो सकता है।

पढ़ें :- ट्रंप ने होर्मुज जलडमरूमध्य को खोलने के प्रस्ताव को ठुकराया, ईरान ने तीन शर्तों के साथ दिया था ऑफर

ईरान की सरकारी समाचार एजेंसी IRNA ने भी सोमवार को केश्म द्वीप पर कई धमाकों की खबर दी थी। हालांकि, एजेंसी ने धमाकों के कारण की पुष्टि नहीं की। ईरानी अधिकारियों की ओर से भी तत्काल यह स्पष्ट नहीं किया गया कि विस्फोट किस वजह से हुए।

ईरानी सरकारी मीडिया और स्थानीय रिपोर्टों के अनुसार, केशम द्वीप पर कई जोरदार धमाके सुने गए हैं। हालांकि, किसी बड़े नुकसान या हताहतों की तत्काल आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

इससे पहले केशम द्वीप पर 2 जून को भी अमेरिकी हमले की खबर आई थी। उस समय अमेरिका ने दावा किया था कि उसने वहां एक ईरानी सैन्य ग्राउंड कंट्रोल स्टेशन को निशाना बनाया, जिसका इस्तेमाल ड्रोन ऑपरेशन को निर्देश देने के लिए किया जाता था।

पढ़ें :- ईरान 3 छोटी शर्तों पर होर्मुज खोलने को तैयार, परमाणु कार्यक्रम को लेकर भी कही बड़ी बात
इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...