Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. Mission 2024 : यूपी के डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक बोले- लोकसभा चुनाव में भाजपा एकतरफा जीत दर्ज करेगी

Mission 2024 : यूपी के डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक बोले- लोकसभा चुनाव में भाजपा एकतरफा जीत दर्ज करेगी

By संतोष सिंह 
Updated Date

आजमगढ़। यूपी (UP) के डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक (Deputy CM Brajesh Pathak)  गुरुवार को आजमगढ़ पहुंचे। करतालपुर में जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान डिप्टी सीएम ने केंद्र व प्रदेश सरकार की उपलब्धियों को गिनाया। जनसभा के बाद डिप्टी सीएम ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि केंद्र सरकार के नौ वर्ष पूरा होने पर सेवा, सुशासन व गरीब कल्याण के पूरे होने जनसभा में लोग लाखों की संख्या में आए हैं।

पढ़ें :- TMC और कांग्रेस पर पीएम मोदी ने साधा निशाना, कहा-ये लोग एक-दूसरे की सवारी कर लें, फिर भी डूबना तो तय है

जाति, धर्म और संप्रदाय से ऊपर उठकर लोग आए हैं। इसलिए हम दावे के साथ कह सकते हैं कि आजमगढ़ लोकसभा में भारतीय जनता पार्टी एक तरफा जीत हासिल करेगी। उन्होंने कहा कि सभी जाति, धर्म का वोट भाजपा को मिल रहा है। गरीब कल्याण की योजनाएं जनता तक पहंची हैं। देश के लोगों का भरोसा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) पर लगातार बढ़ा है।

कानून व्यवस्था के मामले में आजमगढ़ यूपी में अव्वल स्थान पर है। अब सभी लोग कमल चुनाव चिन्ह पर वोट देने के लिए मन बना चुके है। डिप्टी सीएम बृजेश पाठक (Deputy CM Brajesh Pathak)   ने भीषण गर्मी के बीत हो रही मौतों पर भी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि जो घटना घटी है उसकी जांच चल रही है। भीषण गर्मी और लू से निपटने के लिए पूरा महकमा तैयार है।

प्रदेश में सभी चिकित्सकों की छुट्टियां रदद कर दी गई हैं। लगातार चिकित्सक राउंड द क्लॉक वहीं कैंप कर रहे हैं। चिकित्सालयों में पर्याप्त बेड, समुचित इलाज की सुविधा व पर्याप्त मात्रा में दवाएं उपलब्ध है। दवाओं की हमारे पास कोई कमी नहीं है। आजमगढ़ में हिटवेव से करीब 14 मौतों के सवाल पर डिप्टी सीएम बृजेश पाठक ने कहा कि सरकार पूरी तरह से व्यवस्था कर रही है।

पढ़ें :- इस बार देश की 140 करोड़ की जनता भाजपा को 140 सीटों के लिए तरसा देगी : अखिलेश यादव
Advertisement