Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. क्रिकेट
  3. मिताली राज के नाम दर्ज हुआ सबसे बड़ा रिकॉर्ड, पहली भारतीय महिला बनीं जिसके नाम जुड़ा ये इतिहास

मिताली राज के नाम दर्ज हुआ सबसे बड़ा रिकॉर्ड, पहली भारतीय महिला बनीं जिसके नाम जुड़ा ये इतिहास

By शिव मौर्या 
Updated Date

नई दिल्ली। भारतीय महिला क्रिकेट टीम की एकदिवसीय कप्तान मिताली राज के नाम पर एक बड़ा रिकॉर्ड दर्ज हुआ है। मिताली 10 हजार अंतरराष्ट्रीय रन बनाने वाली दुनिया की दूसरी और भारत की एकमात्र महिला क्रिकेट बन गईं हैं। लखनऊ के अटल बिहारी वाजपेयी एकाना इंटरनेशनल स्टेडियम में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ जारी तीसरे वन-डे के दौरान उन्होंने यह रिकॉर्ड बनाया।

पढ़ें :- IND vs BAN T20 Match: बांग्लादेश के खिलाफ टॉस जीतकर टीम इंडिया ने चुनी गेंदबाजी, ऐसी है प्लेइंग इलेवन

मिताली राज ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ तीसरे वनडे इंटरनेशनल मैच के दौरान एक खास रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। मैच में 27.5 ओवर में एने बॉश की गेंद पर चौका लगाते ही मिताली राज पहली ऐसी भारतीय महिला क्रिकेटर बनीं, जिसके खाते में 10,000 से ज्यादा इंटरनेशनल रन दर्ज हो गए। इस मैच से पहले मिताली राज के खाते में कुल 9,965 इंटरनेशनल रन दर्ज थे। मिताली 50 गेंद पर 36 रन बनाकर आउट हुईं।

ओवरऑल बात करें तो मिताली दुनिया की महज दूसरी ऐसी महिला क्रिकेटर हैं, जिसने यह उपलब्धि हासिल की है। गौरतलब है कि, महिला क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन इंग्लैंड की चार्लोट एडवर्ड्स के नाम हैं, जिन्होंने 10,273 रन बनाए। 2016 में अपने 20 साल लंबे करियर पर पूर्ण विराम लगाने वाली इस पूर्व महिला क्रिकेटर ने 191 वन-डे में 5,992, 23 टेस्ट में 1,676 रन और 95 टी-20 अंतरराष्ट्रीय में 2,605 रन बनाए हैं।

 

Advertisement