Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. मोदी सरकार ने LPG ग्राहकों को दी बड़ी राहत, अब उपभोक्ता चुनेंगे अपना डिस्ट्रीब्यूटर

मोदी सरकार ने LPG ग्राहकों को दी बड़ी राहत, अब उपभोक्ता चुनेंगे अपना डिस्ट्रीब्यूटर

By संतोष सिंह 
Updated Date

नई दिल्ली। केंद्र की मोदी सरकार ने गुरुवार को एलपीजी ग्राहकों को बड़ी राहत दी है। सरकार ने उपभोक्ताओं को यह तय करने का विकल्प दे दिया है कि वे किस वितरक से एलपीजी रिफिल चाहते हैं? योजना के पहले चरण में यह सुविधा चंडीगढ़, कोयंबटूर, गुड़गांव, पुणे और रांची में उपलब्ध होगी। बाकी जगहों पर जल्द ही इसे लॉन्च किया जा सकता है। यह जानकारी पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने दी है।

पढ़ें :- सपा और कांग्रेस के नेताओं के चेहरे से उड़ी हुई हवा से स्पष्ट है कि चुनाव के आधे समर में उन्होंने हार स्वीकार कर ली : सीएम योगी

बता दें एक जून को गैस सिलेंडर की कीमतों में हुए बदलाव की वजह से एलपीजी की कीमत दिल्ली में 122 रुपये सस्ती हो गई। इस कटौती से आपको खुश होने की जरूरत नहीं है, क्योंकि बिना सब्सिडी वाले घरेलू एलपीजी (LPG) सिलेंडर के दाम में कोई बदलाव नहीं किया गया है। यह कटौती 19 किलो वाले सिलेंडर में की गई है। मई में यह 1595 रुपये 50 पैसे का था। इंडियन ऑयल की की वेबसाइट के मुताबिक दिल्ली में अब इसका रेट 1473.5 रुपये रह गया है।

जहां तक 14 किलो वाले घरेलू सिलेंडर की बात है तो मई में भी इसके दाम में काेई बदलाव नहीं किया गया था। अप्रैल में एलपीजी सिलेंडर के दाम में 10 रुपये की कटौती की गई थी। आज अभी दिल्ली में LPG सिलेंडर का दाम 809 रुपये है। दिल्ली में इस साल जनवरी में LPG सिलेंडर का दाम 694 रुपये था, जिसे फरवरी में बढ़ाकर 719 रुपये प्रति सिलेंडर किया गया। 15 फरवरी को दाम बढ़ाकर 769 रुपये कर दिए गए। इसके बाद 25 फरवरी को एलपीजी सिलेंडर के दाम 794 रुपये कर दिए गए। मार्च में LPG सिलेंडर के प्राइस को 819 रुपये कर दिया गया।

Advertisement