नई दिल्ली। केंद्रीय कैबिनेट (Union Cabinet) की बुधवार को हुई बैठक में किसानों के लिए कई अहम फैसले लिये गए हैं। आज की बैठक में किसानों के लिए रबी मार्केटिंग सीजन 2025-26 के लिए एमएसपी (MSP) को लेकर भी फैसला लिया है। बता दें कि केंद्र सरकार (Central Government) ने 2025-26 के लिए रबी विपणन सत्र (Rabi marketing season for 2025-26) में 6 फसलों के लिए एमएसपी अधिसूचित किया है।
पढ़ें :- अखिलेश यादव का पीएम मोदी पर सीधा अटैक, बोले- कहीं ऐसा न हो कि झूठा विश्व गुरु आप से कहें रोटी का साइज भी छोटा कर लो
इन फसलों की बढ़ी एमएसपी
गेहूं – 2275 रुपये से 2425 रुपये।
जौ – 1850 रुपये से 1980 रुपये।
चना – 5440 रुपये से 5650 रुपये।
पढ़ें :- कमर्शियल जहाजों पर हमला और हॉर्मुज स्ट्रेट जैसे अंतर्राष्ट्रीय जलमार्ग में रुकावट अस्वीकार्य: पीएम मोदी
मसूर – 6425 रुपये से 6700 रुपये।
रेपसीड/सरसों – 5650 रुपये से 5950 रुपये।
कुसुम – 5800 रुपये से 5940 रुपये।
केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव (Union Minister Ashwini Vaishnav) ने कैबिनेट बैठक में लिए गए फैसलों की जानकारी देते हुए कहा कि फसलों की एमएसपी पर 300 रुपये प्रति क्विंटल तक का इजाफा किया गया है। वहीं फसलों की मार्जिन लागत में भी 50 फीसदी का इजाफा किया गया।