Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. पर्दाफाश
  3. ‘मोदी जी ने कल जनता से त्याग मांगे… ये उपदेश नहीं नाकामी के सबूत हैं…’ राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री पर साधा निशाना

‘मोदी जी ने कल जनता से त्याग मांगे… ये उपदेश नहीं नाकामी के सबूत हैं…’ राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री पर साधा निशाना

By Abhimanyu 
Updated Date

Rahul Hits Back at PM Modi’s Appeal : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को तेलंगाना के सिकंदराबाद में एक जनसभा को संबोधित करते हुए लोगों से लोगों से विदेशी मुद्रा बचाने की अपील की। उन्होंने देश की जनता से सोना न खरीदने और पेट्रोल-डीजल के इस्तेमाल को कम करने को कहा। जिसको लेकर विपक्षी दल कांग्रेस ने प्रधानमंत्री मोदी की जमकर आलोचना की है। नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने इसे सरकार की नाकामी का सबूत करार दिया है।

पढ़ें :- Video : कांग्रेस, बोली- कब तक सरकारी लापरवाही की कीमत आम जनता अपनी जान देकर चुकाती रहेगी?

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने सोमवार को एक्स पोस्ट में लिखा, “मोदी जी ने कल जनता से त्याग मांगे – सोना मत ख़रीदो, विदेश मत जाओ, पेट्रोल कम जलाओ, खाद और खाने का तेल कम करो, मेट्रो में चलो, घर से काम करो। ये उपदेश नहीं – ये नाकामी के सबूत हैं।” उन्होंने आगे लिखा, “12 साल में देश को इस मुक़ाम पर ला दिया है कि जनता को बताना पड़ रहा है – क्या ख़रीदे, क्या न ख़रीदे, कहां जाए, कहां न जाए। हर बार ज़िम्मेदारी जनता पर डाल देते हैं ताकि ख़ुद जवाबदेही से बच निकलें। देश चलाना अब Compromised PM के बस की बात नहीं।”

Advertisement