नई दिल्ली। महिला कांग्रेस अध्यक्ष अलका लांबा (Mahila Congress president Alka Lamba) पार्टी मुख्यालय में प्रेस कांफ्रेंस कर कहा कि अमेरिका के दबाव में कंप्रोमाइज्ड (Compromised) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) ने देश के हितों के साथ समझौता कर दिया है। उन्होंने कहा कि देश भर में LPG का संकट है। मोदी सरकार (Modi Government) में न सिर्फ LPG की कीमत बढ़ा दी गई, बल्कि लोगों को भूखे-प्यासे खाली गैस सिलेंडर लेकर कतार में खड़ा भी कर दिया गया है।
पढ़ें :- Video- 25 तारीख़ से लाइन में लगा हूं, घर में बच्चे भूखे... यह कहते बुजुर्ग फफक पड़ा, कांग्रेस बोली-ये लोगों का दर्द मोदी को नहीं आ रहा नजर
जब महिला कांग्रेस ने इस पर सवाल पूछा तो डरी हुई सरकार ने अध्यक्ष और साथी कार्यकर्ताओं पर FIR करवा दी। ये सरासर अन्याय है। आज महिला कांग्रेस अध्यक्ष अलका लांबा (Mahila Congress president Alka Lamba) के नेतृत्व में महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मोदी सरकार (Modi Government) के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर, देश की महिलाओं की आवाज बुलंद की।
LIVE: Congress party briefing by Ms @LambaAlka at AICC Office, New Delhi. https://t.co/b7HvkHRON2
— Congress (@INCIndia) March 11, 2026
पढ़ें :- LPG संकट पर अखिलेश यादव ने बीजेपी को घेरा, बोले- ‘एक कचौड़ी, एक समोसा…अब गैस पर नहीं भरोसा’
नरेंद्र मोदी ने अमेरिका और ट्रंप के आगे घुटने टेक दिए हैं और इनकी विदेश नीति पूरी तरह से फेल हो चुकी है। जिसका असर देश में दिख रहा है। नरेंद्र मोदी ने इजराइल का दौरा किया, इजराइल को ‘फादर’ बता दिया और इनके भारत लौटते ही इजराइल ने युद्ध छेड़ दिया। आज भारत भी अमेरिका-इजराइल और ईरान की जंग में झुलस रहा है।
नरेंद्र मोदी ने अमेरिका और ट्रंप के आगे घुटने टेक दिए हैं और इनकी विदेश नीति पूरी तरह से फेल हो चुकी है। जिसका असर देश में दिख रहा है।
नरेंद्र मोदी ने इजराइल का दौरा किया, इजराइल को 'फादर' बता दिया और इनके भारत लौटते ही इजराइल ने युद्ध छेड़ दिया। आज भारत भी अमेरिका-इजराइल और… pic.twitter.com/nWoZT0AKxA
— Congress (@INCIndia) March 11, 2026
पढ़ें :- LPG crisis: एलपीजी संकट के बीच लोगों को मिलेगी बड़ी राहत, 6.5 करोड़ सिलिंडर हो जाएंगे फुल
मोदी सरकार ने घरेलू गैस सिलेंडर की कीमत 60 रुपए और कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत 115 रुपए बढ़ा दिए। देश के पेट्रोलियम मंत्री हरदीप पुरी जवाबदेही से भाग रहे हैं। तो वहीं देश में संसद सत्र चल रहा है और मोदी जी तमिलनाडु में चुनाव प्रचार कर रहे हैं। हम नरेंद्र मोदी से कहना चाहते हैं- मोदी जी, दिल्ली वापस आइए और जो आपने गटर से गैस बनाने की टेक्नोलॉजी बताई थी, उसका लाभ देश के लोगों को दीजिए और लोगों की मुश्किल को खत्म कीजिए।
नरेंद्र मोदी के कार्यकाल में-
⦁ पहले नोटबंदी से पूरे देश को लाइन में खड़ा कर दिया
⦁ कोरोना में लोगों को ऑक्सीजन के लिए लाइन में खड़ा होना पड़ा, श्मशान घाट में लाइन देखी गई
⦁ अब देश में LPG की किल्लत है और लोग लाइन लगाकर खड़े हैंआज हमारे देश में तेल कब और कहां से लिया… pic.twitter.com/sPdjnzABE2
— Congress (@INCIndia) March 11, 2026
पढ़ें :- अगर सरकार को पता था कि देश में LPG संकट बढ़ेगा तो कड़े कदम क्यों नहीं उठाए...मोदी सरकार पर बरसे खरगे
महिला कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि नरेंद्र मोदी के कार्यकाल में पहले नोटबंदी से पूरे देश को लाइन में खड़ा कर दिया। फिर कोरोना में लोगों को ऑक्सीजन के लिए लाइन में खड़ा होना पड़ा, श्मशान घाट में लाइन देखी गई और अब देश में LPG की किल्लत है और लोग लाइन लगाकर खड़े हैं। आज हमारे देश में तेल कब और कहां से लिया जाएगा? उसका फैसला अमेरिका कर रहा है। नरेंद्र मोदी ने खुद को बचाने के लिए पूरी तरह से सरेंडर कर दिया है, क्योंकि अमेरिका एपस्टीन फाइल दिखाकर नरेंद्र मोदी को डरा रहा है और ब्लैकमेल कर रहा है।
नेता विपक्ष राहुल गांधी जी ने नरेंद्र मोदी के 'सरेंडर' होने का कारण बताया-
पहला- एपस्टीन फाइल
दूसरा- अडानी पर क्रिमिनल केसनरेंद्र मोदी ने बचने के लिए पूरे देश को दांव पर लगा दिया है- उन्हें देशहित में इस्तीफा देना चाहिए।
: महिला कांग्रेस अध्यक्ष @LambaAlka जी pic.twitter.com/0hwKZ2BJnf
— Congress (@INCIndia) March 11, 2026
पढ़ें :- LPG Crisis : शशि थरूर ने मोदी सरकार से पूछा- कब खत्म होगा गैस संकट? ‘घरों में चूल्हे ठंडे, रेस्टोरेंट में खाना नहीं’
नेता विपक्ष राहुल गांधी जी ने नरेंद्र मोदी के ‘सरेंडर’ होने का कारण बताया कि पहला- एपस्टीन फाइल , दूसरा- अडानी पर क्रिमिनल केस। नरेंद्र मोदी ने बचने के लिए पूरे देश को दांव पर लगा दिया है, उन्हें देशहित में इस्तीफा देना चाहिए।
हरदीप पुरी ने 9 फरवरी को कहा था कि देश में LPG की कोई कमी नहीं है, भंडार भरे हुए हैं।
लेकिन पूरे देश से खबरें आ रही हैं कि हर जगह LPG सिलेंडर की कमी हो चुकी है। पूरा देश इस किल्लत की चपेट में आ चुका है।
जिस दिन LPG सिलेंडर के दाम बढ़े थे, तभी हम हरदीप पुरी से मिलने गए थे, लेकिन… pic.twitter.com/fsGb4wrtzw
— Congress (@INCIndia) March 11, 2026
हरदीप पुरी ने 9 फरवरी को कहा था कि देश में LPG की कोई कमी नहीं है, भंडार भरे हुए हैं। लेकिन पूरे देश से खबरें आ रही हैं कि हर जगह LPG सिलेंडर की कमी हो चुकी है। पूरा देश इस किल्लत की चपेट में आ चुका है। जिस दिन LPG सिलेंडर के दाम बढ़े थे, तभी हम हरदीप पुरी से मिलने गए थे, लेकिन उन्होंने मिलने से इंकार कर दिया, पर हम रुके नहीं, हमने आवाज को बुलंद किया। नतीजा ये रहा कि जनता की आवाज उठाने के लिए हमारे ऊपर FIR दर्ज कर दी गई।
महिला कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि आज White House की प्रेस सचिव का बयान वायरल हो रहा है, उन्होंने कहा कि ‘हमने भारत को रूस से तेल लेने के लिए मना किया और भारत ने वैसा ही किया। अब हमने उन्हें 1 महीने रूस से तेल लेने की इजाजत दे दी है’ साफ दिखता है कि Compromised नरेंद्र मोदी ने ट्रंप के आगे ‘सरेंडर’ कर दिया है और देश के सम्मान को तार-तार कर दिया है।
आज White House की प्रेस सचिव का बयान वायरल हो रहा है, उन्होंने कहा-
'हमने भारत को रूस से तेल लेने के लिए मना किया और भारत ने वैसा ही किया। अब हमने उन्हें 1 महीने रूस से तेल लेने की इजाजत दे दी है'
साफ दिखता है कि Compromised नरेंद्र मोदी ने ट्रंप के आगे 'सरेंडर' कर दिया है और… pic.twitter.com/wdr4b35Cfw
— Congress (@INCIndia) March 11, 2026
हम ये बर्दाश्त नहीं करेंगे, इसके खिलाफ आवाज उठाते रहेंगे और आंदोलन करेंगे। कल हमारी महिला कांग्रेस की पदाधिकारियों को शाम 6-8 बजे तक थाने ले जाकर बैठाया गया। जब मैंने बात करने की कोशिश की तो हमसे कहा गया कि- PM is compromised का कैंपेन आप बंद कर दीजिए और हरदीप पुरी के घर के आगे प्रोटेस्ट मत कीजिए। हम बता देना चाहते हैं कि देश में कुछ भी गलत होगा, तो हम लोकतांत्रिक अधिकार के तहत आंदोलन करेंगे। आपको जितना परेशान करना है कर लो, लेकिन हम रुकेंगे नहीं।
अमेरिका के दबाव में Compromised प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के हितों के साथ समझौता कर दिया है।
देश भर में LPG का संकट है। मोदी सरकार में न सिर्फ LPG की कीमत बढ़ा दी गई, बल्कि लोगों को भूखे-प्यासे खाली गैस सिलेंडर लेकर कतार में खड़ा भी कर दिया गया है।
जब महिला कांग्रेस ने… pic.twitter.com/hjNIinuq6E
— Congress (@INCIndia) March 11, 2026