केंद्र की मोदी सरकार (Modi Government) के लाख दावों के बावजूद देश में एलपीजी की कमी (LPG Shortage) ने आम जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित किया है। हालांकि सरकार कालाबाजारी और जमाखोरी को रोकने के लिए सख्त कार्रवाई कर रही है, साथ ही निवासियों और व्यवसायों को निर्बाध आपूर्ति का आश्वासन दे रही है, लेकिन इसके विपरीत सरकार के दावे हवा-हवाई ही साबित हो रहे हैं।
LPG Crisis: केंद्र की मोदी सरकार (Modi Government) के लाख दावों के बावजूद देश में एलपीजी की कमी (LPG Shortage) ने आम जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित किया है। हालांकि सरकार कालाबाजारी और जमाखोरी को रोकने के लिए सख्त कार्रवाई कर रही है, साथ ही निवासियों और व्यवसायों को निर्बाध आपूर्ति का आश्वासन दे रही है, लेकिन इसके विपरीत सरकार के दावे हवा-हवाई ही साबित हो रहे हैं।
'घर में छोटे बच्चे दूध नहीं पी रहे हैं। कई दिनों से लाइन में लगने पर भी हमें सिलेंडर नहीं मिल रहा, लेकिन कोई देखने वाला नहीं है'
– ये कहते हुए एक बुजुर्ग फफक कर रो पड़े।
ये लोगों का दर्द है, जो नरेंद्र मोदी को नजर नहीं आ रहा है। उनका ध्यान सिर्फ अपनी नाकामी छिपाने में लगा है। pic.twitter.com/2O3W0Uiyt3
— Congress (@INCIndia) March 29, 2026
पढ़ें :- 25 साल पहले न्यूजीलैंड में ये मफलर भेंट मिला था, आज भी संभालकर कर रखा हूं यहां के लोगों की निशानी: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी
इसी बीच देश की मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस पार्टी ने अपने अधिकारिक एक्स पर एक न्यूज क्लिप शेयर कर लिखा कि ‘घर में छोटे बच्चे दूध नहीं पी रहे हैं। कई दिनों से लाइन में लगने पर भी हमें सिलेंडर नहीं मिल रहा, लेकिन कोई देखने वाला नहीं है। कांग्रेस ने लिखा कि ये कहते हुए एक बुजुर्ग फफक कर रो पड़े। ये लोगों का दर्द है, जो नरेंद्र मोदी को नजर नहीं आ रहा है। उनका ध्यान सिर्फ अपनी नाकामी छिपाने में लगा है।
जनता परेशान है, लेकिन नरेंद्र मोदी ने लोगों को उनके हाल पर छोड़ दिया है
'मुझे सिलेंडर नहीं मिला, फिर भी मेरे घर पर LPG की डिलिवरी दिखा रहे हैं। अब बुकिंग भी नहीं ले रहे'
जहां लोग पहले ही LPG की कमी से जूझ रहे हैं, वहीं अब इसकी कालाबाजारी ने उनकी परेशानी और बढ़ा दी है।
पढ़ें :- मध्यप्रदेश आज BJP सरकार के लूट का केंद्र और भ्रष्टाचार का बन चुका है पर्याय: मल्लिकार्जुन खरगे
जनता परेशान है, लेकिन नरेंद्र मोदी ने लोगों को उनके हाल पर छोड़ दिया है। pic.twitter.com/XQkTcR8DY4
— Congress (@INCIndia) March 29, 2026
कांग्रेस पार्टी ने अपने अधिकारिक एक्स पर एक न्यूज क्लिप शेयर कर दिखाया जिसमें एक युवक कहता है कि ‘मुझे सिलेंडर नहीं मिला, फिर भी मेरे घर पर LPG की डिलिवरी दिखा रहे हैं। अब बुकिंग भी नहीं ले रहे’। कांग्रेस लिखा कि जहां लोग पहले ही LPG की कमी से जूझ रहे हैं, वहीं अब इसकी कालाबाजारी ने उनकी परेशानी और बढ़ा दी है। जनता परेशान है, लेकिन नरेंद्र मोदी ने लोगों को उनके हाल पर छोड़ दिया है।