Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. क्रिकेट
  3. पाकिस्तान को धूल चटाने वाले मोह‍ित उल्वा को म‍िला बड़ा इनाम, सीनियर टीम में म‍िली एंट्री

पाकिस्तान को धूल चटाने वाले मोह‍ित उल्वा को म‍िला बड़ा इनाम, सीनियर टीम में म‍िली एंट्री

By santosh singh 
Updated Date

नई दिल्ली। अंडर-19 एशिया कप फाइनल में पाकिस्तान के खिलाफ आखिरी गेंद पर चौका जड़कर टीम इंड‍िया को यादगार जीत दिलाने वाले मोहित उल्वा को शानदार प्रदर्शन का इनाम मिला है। 18 साल के इस बल्लेबाज को अब सीनियर क्रिकेट में मौका मिलने जा रहा है। सौराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन (SCA) ने उन्हें सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी (SMAT) के लिए अपनी टीम में शामिल करने का फैसला किया है।

पढ़ें :- U-19 Asia Cup Final 2026 : मनल चौहान और मोहित उल्वा ने पाकिस्तान के जबड़े से छीन ली जीत, भारत 9वीं बार बना चैम्प‍ियन

सौराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष जयदेव शाह (Jaydev Shah, President of the Saurashtra Cricket Association) ने इस फैसले की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि मोहित को सीधे इंदौर पहुंचकर सौराष्ट्र की टीम से जुड़ने के लिए कहा गया है। सौराष्ट्र की टीम फिलहाल इंदौर में टूर्नामेंट के मुकाबले खेल रही है।

जयदेव शाह ने क्रिकबज से कहा कि मोहित ने जिस जज्बे और संघर्ष का प्रदर्शन किया, वह शानदार था। एससीए ने उसे सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी (Syed Mushtaq Ali Trophy) की टीम में शामिल करने का फैसला किया है। हमने उसे इंदौर पहुंचकर सौराष्ट्र की टीम से जुड़ने के लिए कहा है।

उन्होंने आगे कहा,कि मोहित बेहद प्रतिभाशाली खिलाड़ी है. वह राजकोट के पास सुरेंद्रनगर के एक साधारण परिवार से आता है और फिलहाल राजकोट में रहता है। हम हमेशा युवा खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने की कोशिश करते हैं. हमें लगता है कि वह सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी की टीम के लिए अच्छा खिलाड़ी साबित होगा।

आखिरी गेंद पर चौका लगाकर दिलाई थी टीम इंड‍िया को जीत

पढ़ें :- वैभव सूर्यवंशी ने रचा इतिहास, 15 साल की उम्र में बने दुनिया के सबसे युवा टी-20 कप्तान

मोहित उल्वा ने शनिवार शाम ओमान में खेले गए अंडर-19 एशिया कप फाइनल में पाकिस्तान के खिलाफ दबाव के बीच शानदार प्रदर्शन किया था। उन्होंने आखिरी गेंद पर चौका लगाकर टीम इंड‍िया को एक विकेट से रोमांचक जीत दिलाई और टीम को चैम्प‍ियन बनाया। उनके इस शॉट के बाद टीम इंड‍िया के खेमे में जश्न शुरू हो गया था।

मैदान के बाहर मौजूद टीम भारतीय फैन्स ने भी इस जीत का जमकर जश्न मनाया। दिलचस्प बात यह रही कि ओमान क्रिकेट के स्थानीय अधिकारियों के मुताबिक, मस्कट के बाहरी इलाके में स्थित ओमान क्रिकेट एकेडमी ग्राउंड पर भारतीय समर्थकों की तुलना में पाकिस्तानी प्रशंसकों की संख्या ज्यादा थी। ऐसे माहौल में मोहित के आखिरी गेंद पर लगाए चौके ने टीम भारतीय फैन्स और समर्थकों की खुशियां दोगुनी कर दीं।

Advertisement