1. हिन्दी समाचार
  2. क्रिकेट
  3. U-19 Asia Cup Final 2026 : मनल चौहान और मोहित उल्वा ने पाकिस्तान के जबड़े से छीन ली जीत, भारत 9वीं बार बना चैम्प‍ियन

U-19 Asia Cup Final 2026 : मनल चौहान और मोहित उल्वा ने पाकिस्तान के जबड़े से छीन ली जीत, भारत 9वीं बार बना चैम्प‍ियन

भारत ने पाकिस्तान को हराकर अंडर-19 एशिया कप 2026 का खिताब जीता। शनिवार को खेले गए रोमांचक फाइनल में भारत ने पाकिस्तान को एक विकेट से हराया है। अल अमेरात (ओमान) में खेले गए मुकाबले में पाकिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में 9 विकेट खोकर 337 रन बनाए। इसके जवाब में भारतीय टीम ने रन बनाने के साथ-साथ बीच के ओवरों में विकेट भी गंवाए।

By santosh singh 
Updated Date

नई दिल्ली: भारत ने पाकिस्तान को हराकर अंडर-19 एशिया कप 2026 का खिताब जीता। शनिवार को खेले गए रोमांचक फाइनल में भारत ने पाकिस्तान को एक विकेट से हराया है। अल अमेरात (ओमान) में खेले गए मुकाबले में पाकिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में 9 विकेट खोकर 337 रन बनाए। इसके जवाब में भारतीय टीम ने रन बनाने के साथ-साथ बीच के ओवरों में विकेट भी गंवाए। कप्तान लक्ष्य (80) के आउट होने के बाद एक समय लगा कि भारत ने खिताबी मुकाबला गंवा दिया, लेकिन फिर मनल और मोहित के बीच 9वें विकेट के लिए हुई बेहतरीन साझेदारी ने पाकिस्तान के हाथ से मैच छीन लिया। भारत ने नौवीं बार अंडर-19 एशिया कप का खिताब जीता।

पढ़ें :- पाकिस्तान ने दिवाली से पहले अचानक बंद किया एयरस्पेस, अंतरराष्ट्रीय एविएशन और एशियाई राजनीति में मचा हड़कंप

अंडर 19 एशिया कप का फाइनल मुकाबला आज भारत और पाकिस्तान के बीच खेला जा रहा है। पाकिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत के सामने 338 रनों का विशाल लक्ष्य रखा है। इसके जवाब में भारत के लिए आर्यवीर सहवाग अर्धशतक जड़ने के बाद आउट हुए। वीके विनीथ की बल्ला नहीं चला। अब अर्जुन राजपूत भी पवेलियन लौट गए हैं। यशबर्धन ने 9 रन बनाए। वहीं कप्तान लक्ष्य 101 गेंद में 80 रन बनाकर आउट हुए। अन्वय द्रविड़ 12 गेंद में 19 रन बनाकर रन आउट हुए। मनल चौहान ने 32 गेंद में 47 रन की दमदार पारी खेली।

पाकिस्तान की ओर से उस्मान खान 107 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें काव्या पटेल ने पवेलियन भेजा। अब्दुल कादिर ने भी बड़ी और तूफानी अर्धशतकीय पारी खेली। कप्तान फरहान यूसुफ ने 60 गेंदों में 63 रनों की पारी खेली, जबकि अब्दुल कादिर ने 54 गेंदों में ताबड़तोड़ 80 रन बनाए। भारत की ओर से 8 गेंदबाजों ने गेंदबाजी की लेकिन शुरुआती दौर में रन रोकने में असफल रहे। काव्या पटेल ने चार और वैंकटा ने 3 विकेट हासिल की। अर्जुन राजपूत को 1 विकेट मिला। 1 बल्लेबाज रन आउट हुआ।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...