Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. देश में मानूसन ने पकड़ी रफ्तार, जानें आपके राज्य में कब होगी बारिश?

देश में मानूसन ने पकड़ी रफ्तार, जानें आपके राज्य में कब होगी बारिश?

By संतोष सिंह 
Updated Date

नई दिल्ली। केरल और लक्षद्वीप के बाद मानसून कर्नाटक में एंट्री कर गया है। अगले दो से तीन दिनों के भीतर पूरे कर्नाटक में सक्रिय होने की संभावना है। दक्षिणी और उत्तरी कर्नाटक के साथ तमिलनाडु और आंध्र प्रदेश के कुछ हिस्सों में भी बारिश हो रही है। वहीं अगले कुछ दिनों में देश के प्रमुख राज्यों में भी यह दस्तक दे देगा।

पढ़ें :- Tirupati Laddoos : तिरुमला तिरुपति मंदिर के लड्डू में बीफ फैट-फिश ऑयल, नेशनल डेयरी डेवलपमेंट बोर्ड के टेस्ट में कंफर्म

केरल और लक्षदीप में पिछले 24 घंटे से रुक-रुक कर बारिश हो रही है। मौसम विभाग ने बताया कि बारिश का सिलसिला अगले कुछ दिनों तक जारी रह सकता है। देश के अन्य राज्यों में भी प्री मानसून बारिश हो रही है।

मध्यप्रदेश में 20 जून को तो राजस्थान में 25 जून को आएगा मानसून

मौसम विभाग की मानें तो मानसून मध्य प्रदेश में 20 जून को पहुंच जाएगा। तो राजस्थान में 25 जून तक पहुंच सकता है। मध्यप्रदेश में प्री-मानसून बारिश शुरू हो गई है। पिछले 4 दिनों से कई जिलों में शाम से समय बारिश जारी है। गुरुवार को इंदौर में अचानक से काले घने बादल छाए। कई जिलों में बारिश जारी है।  वहीं राज्य में इस बार मानसून समय से चार दिन पहले आ सकता है। इस बार मानसून 25 जून तक राजस्थान पहुंच सकता है, पिछली बार 30 जून को राज्य में मानसून की पहली बारिश आई थी। मौसम विभाग ने इस बार प्रदेश में सामान्य से 6 फीसदी ज्यादा बारिश होने की आशंका जताई है।

देखें किस राज्य में  कब आएगा मानसून?

पढ़ें :- चंडीगढ़ विश्वविद्यालय के नये परिसर के उन्नाव जिले में स्थापना पर लगी अंतिम मुहर, योगी सरकार दे चुकी है मंजूरी

10 जून: महाराष्ट्र
11 जून: तेलंगाना
12 जून: पश्चिम बंगाल
13 जून: ओडिशा
14 जून: झारखंड
16 जून: बिहार और छत्तीसगढ़
20 जून: मध्यप्रदेश, उत्तराखंड और गुजरात
22 जून: उत्तर प्रदेश
24 जून: हिमाचल प्रदेश
25 जून: राजस्थान
27 जून: दिल्ली और हरियाणा
28 जून: पंजाब

हरियाणा में जून के आखिरी हफ्ते में बारिश आने की संभावना

Advertisement