Monsoon travel : हरी भरी वादियों में घूमने के लिए मानसून का मौसम नेचर के करीब लाता है। पहाड़ और घास के मैदानों में रंग बिरंगे खिले फूल सैलानियों का मन मोह लेते है। अगर आप भी इस जुलाई कहीं बाहर घूमने का प्लान बना रहे हैं, तो हम आपको भारत की ऐसी जगह बता रहे हैं, जहां आपको लाइफ का सबसे बेस्ट एक्सपीरियंस मिलेगा।
पढ़ें :- Monsoon Travel : बैग पैक कीजीए और मॉनसून पर्यटन के लिए हो जाएं तैयार , इन जगहों पर घूमने का बनाएं प्लान
वैली ऑफ फ्लावर्स, उत्तराखंड- (Valley of Flowers, Uttarakhand)
इस बार उत्तराखंड की वैली ऑफ फ्लावर्स घूम आइए। जुलाई के महीने में यहां लाखों तरह के रंग-बिरंगे जंगली फूल खिलते हैं। क्यों जाएं- बारिश की बूंदें जब इन फूलों पर पड़ती हैं, तो पूरी घाटी की खुशबू और नजारा देखने लायक होता है। ट्रेकिंग के शौकीनों के लिए यह जगह बेस्ट है।
मुन्नार, केरल- (Munar, Kerala)
जुलाई में केरल को वैसे ही गॉड्स ओन कंट्री कहा जाता है, और मुन्नार की खूबसूरती दोगुनी हो जाती है। चाय के बड़े-बड़े बागानों पर जब बारिश की फुहारें गिरती हैं और धुंध छा जाती है, तो वहां से हटने का मन ही नहीं करता।यहां के झरने जैसे अट्टुकल और लक्कम वॉटरफॉल्स इस मौसम में पूरी रफ्तार से बहते हैं।
चेरापूंजी, मेघालय- (Cherrapunji, Meghalaya)
बादलों का घर यानी मेघालय, अगर आपको असली बारिश का मजा लेना है, तो चेरापूंजी से बेहतर कोई जगह नहीं हो सकती। जुलाई में यहां की नदियां और झरने अपने पूरे उफान पर होते हैं।