Monsoon Entry in India : भारत में मॉनसून का इंतजार कर रहे लोगों के लिए मौसम विभाग ने बड़ी खुशखबरी दी है। केरलम में मॉनसून 4 जून को दस्तक दे सकता है। जिसके लिए अनुकूल परिस्थितियां नजर आ रही हैं। आम तौर पर मॉनसून की शुरुआत एक जून से होती है, लेकिन इस बार थोड़ी देर से मॉनसून की एंट्री होने जा रही है।
पढ़ें :- Mumbai Rain Havoc : मुंबई समेत महाराष्ट्र के कई जिलों में बारिश का कहर, विधानसभा की कार्यवाही दिन भर के लिए स्थगित
भारतीय मौसम विभाग के अनुसार, मॉनसून शुरू होने की परिस्थितियां तैयार हो रही हैं और इसकी एंट्री के लिए 4 जून की तारीख घोषित की गयी है। इस दिन शाम से अच्छी बारिश की संभावना जतायी गयी है। भारी बारिश होने की संभावना को देखते हुए पूरे केरलम में सात दिन तक ‘ऑरेंज’ या ‘येलो’ अलर्ट जारी किया गया है। इसके अलावा पहाड़ी क्षेत्रों के लिए प्रतिबंधों के साथ ऑरेंज अलर्ट रहेगा।
पूर्वानुमान है कि 4 जून के आसपास मॉनसून दक्षिण-पश्चिम और दक्षिण-पूर्व अरब सागर, लक्षद्वीप द्वीपसमूह, केरलम और तमिलनाडु के कुछ हिस्सों, बंगाल की खाड़ी के दक्षिण-पश्चिम, पश्चिम-मध्य, पूर्व-मध्य औरपूर्व हिस्सों और बंगाल की खाड़ी के दक्षिण-पूर्व के शेष हिस्सों में आगे बढ़ सकता है। इस साल मॉनसून सीजन में सामान्य से कम बारिश होने की संभावना है। भारत में दीर्घकालिक औसत (एलपीए) का 90 फीसदी बारिश हो सकती है।