नई दिल्ली। अमेरिका के वॉशिंगटन स्टेट में Normal डेंटल चेकअप ने एक मां और उसकी 13 साल की बेटी के लिए एक हैरान करने वाला अनुभव दे दिया। ये स्टोरी न सिर्फ एक मेडिकल मिस्ट्री की तरह सामने आई, बल्कि सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है।
पढ़ें :- पश्चिम एशिया में संकट के बीच नायरा एनर्जी ने बढ़ाया पेट्रोल-डीजल के दाम, जानिए कितने रुपये बढ़े दाम
ब्रेसेज के लिए गई थीं, साइनस में मिला धातु का टुकड़ा
न्यूजवीक की खबर के मुताबिक, एक महिला अपनी 13 साल की बेटी को ब्रेसेज की प्रोसैस शुरू करने के लिए ऑर्थोडॉन्टिस्ट के पास ले गई थीं. इससे पहले एक बार महिला विजिट कर चुकी थी।, लेकिन एक्स-रे की रिपोर्ट ने सबको चकित कर दिया। जिसके बाद महिला ने न्यूजवीक को को बताया कि ऑर्थोडॉन्टिस्ट ने एक्स-रे स्क्रीन पर लगाए, और हम सबने एक साथ देखा. कई मिनट तक हम समझ ही नहीं पाए कि ये क्या है? स्क्रीन पर साफ दिख रहा था कि बेटी की साइनस में धातु का एक छोटा टुकड़ा फंसा हुआ था। मां के लिए यह पूरी तरह रहस्य था, लेकिन उनकी बेटी तुरंत समझ गई कि ई कि यह क्या है और वहां कैसे पहुंचा?
क्या था वो धातु का एक छोटा टुकड़ा
कहानी छह महीने पीछे जाती है, जब बेटी ने अपनी मां से नाक छिदवाने के लिए जिद कर राहुई थी। ऐसे में उसकी दोस्त नोज पियर्सिंग कराई थी, जिससे प्रेरित होकर उसने भी यही करने की ठानी। लेकिन उसकी माँ ने साफ मना कर दिया और कहा कि 16 साल की उम्र से पहले नाक नहीं छिदवाना है। महिला ने बताया कि उनकी बेटी को गंभीर ADHD (Attention Deficit Hyperactivity Disorder) है, जिसके कारण उस समय उसका इम्पल्स कंट्रोल बहुत कम था। बेटी माँ की बात नहीं मानी और खुद ही कान छेदने वाली एयरिंग से खुद ना छेदने की कोशिश की। माँ के बताने के अनुसार उसकी बेटी इयररिंग को नाक के अंदर से धकेलने की कोशिश की। शायद छींक आई या कुछ और हुआ, और वह धातु का टुकड़ा साइनस में फंस गया। बेटी ने इस घटना को छुपाया, क्योंकि उसे डर था कि मां नाराज होंगी। समय के साथ वह इसे भूल गई और मान लिया कि शायद वह टुकड़ा निगल गया होगा।
पढ़ें :- अखिलेश बोले: हमारी एक विधायक को गुमराह कर लिया गया, कहां FIR करें, Mou भी पर उठाएं सवाल: कहा मैनें अपने घर में दो चूल्हें बनवा लिये है।
Reddit पर वायरल हुई तस्वीरें
जब डेंटल एक्स-रे ने इस राज को उजागर किया, तो महिला ने अपनी हैरानी को Reddit पर यूजरनेम u/Scared_Category6311 के तहत शेयर किया। उनकी पोस्ट ने तहलका मचा दिया और 73,000 से ज़्यादा अपवोट्स बटोर लिए।