Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. दुनिया
  3. Mountaineer Nirmal Purja: ब्रॉड पीक पर आए बर्फीले तूफान में निर्मल पुरजा समेत 10 इंटरनेशनल क्लाइंबर लापता

Mountaineer Nirmal Purja: ब्रॉड पीक पर आए बर्फीले तूफान में निर्मल पुरजा समेत 10 इंटरनेशनल क्लाइंबर लापता

By अनूप कुमार 
Updated Date

Mountaineer Nirmal Purja: दुनिया भर में मशहूर नेपाली पर्वतारोही निर्मल पुरजा समेत 10 इंटरनेशनल क्लाइंबर गिलगित-बाल्टिस्तान में ब्रॉड पीक पर आए बर्फीले तूफान में लापता हो गए। पाकिस्तान के कब्जे वाले गिलगित-बाल्टिस्तान में दुनिया की 12वीं सबसे ऊंची चोटी ब्रॉड पीक है।

पढ़ें :- तेल की सप्लाई पर ट्रिपल अटैक! दुनिया में फिर मचेगा कोहराम, भारत पर कितना असर?

पाकिस्तान के अल्पाइन क्लब (Alpine Club of Pakistan)  ने इस बात की पुष्टि की है कि गुरुवार, 30 जुलाई को आए हिमस्खलन के बाद से पर्वतारोहियों से कोई संपर्क नहीं हो पाया है। काराकोरम पर्वत श्रृंखला में स्थित ब्रॉड पीक 8,047 मीटर ऊंचा है।

पाकिस्तान एल्पाइन क्लब के मुताबिक, लापता टीम में 5 नेपाली क्लाइंबर, नेपाल में जन्मे ब्रिटिश माउंटेनियर निर्मल पुरजा, हुंजा के पाकिस्तानी माउंटेनियर सोहेल साखी, ओमान की क्लाइंबर नथीरा, मेरिकी क्लाइंबर मैलोरी गीस, एक चीनी क्लाइंबर वांग एक और विदेशी क्लाइंबर शामिल हैं।

43 साल के निर्मल पुरजा पहले ब्रिटेन आर्मी के गुरखा ब्रिगेड में काम कर चुके हैं। इसके बाद वह रॉयल मरीन की स्पेशल बोट स्क्वाड्रन में भी शामिल हुए थे। बुधवार रात उन्होंने ब्रॉड पीक पर 22,000 फीट की ऊंचाई पर स्थित कैंप 2 से एक ऑडियो मैसेज एक मीडिया आउटलेट को भेजा था।

निर्मल 2019 में दुनिया की सभी 14, 8 हजार मीटर से ऊंची चोटियों पर सिर्फ 189 दिनों में चढ़कर वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने के बाद फेमस हुए। उनकी इस उपलब्धि पर नेटफ्लिक्स की डॉक्यूमेंट्री 14 पीक्स: नथिंग इज़ इम्पॉसिबल  (Documentary: 14 Peaks: Nothing Is Impossible) भी बनी।

पढ़ें :- असम: कार-ट्रक की जोरदार टक्कर , 5 लोगों की मौत
Advertisement