Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. भगोरिया के रंग में झूमे एमपी के सीएम डॉक्टर मोहन यादव

भगोरिया के रंग में झूमे एमपी के सीएम डॉक्टर मोहन यादव

By santosh singh 
Updated Date

 

पढ़ें :- Rise in Gold-Silver prices: चांदी ₹2.45 लाख के पार, सोना छू रहा आसमान

भोपाल। सूबे के सीएम डॉक्टर मोहन यादव Chief Minister Dr. Mohan Yadav)  भगोरिया के रंग (Colors of Bhagoria) में झूम उठे। उन्होंने कहा है कि भगोरिया (Bhagoria) के आनंद और उल्लास को देखकर उनका मन प्रफुल्लित हो गया है।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव (Chief Minister Dr. Mohan Yadav) ने बड़वानी जिले के पानसेमल के पारंपरिक लोक उत्सव भगोरिया हाट में कहा कि जनजातीय संस्कृति में भगोरिया का विशेष महत्व है। उन्होंने कहा कि हमारे त्यौहार और संस्कृति हमारी परम्परा को दर्शाते है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने जनजातीय वेशभूषा पहनकर स्थानीय जनप्रतिनिधियों के साथ विशेष रूप से सजी हुई गाड़ी में भगोरिया (Bhagoria)  मेले का आनंद लिया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सभी को भगोरिया एवं होली की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि भगोरिया (Bhagoria)  में पानसेमल क्षेत्र की जनजातीय संस्कृति देखने को मिली।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि जनजातीय संस्कृति में भगोरिया हाट (Bhagoriya Haat) का विशेष महत्व है। यह पर्व रबी की फसल कटाई के बाद मनाया जाता है। इसमें ग्रामीण भाई-बहन त्यौहारों के लिए विशेष खरीदी करते है। त्यौहारों में हम एक दूसरे से आपस में मिलकर आपसी वैमनस्य को समाप्त कर भाई-चारा बनाये रखते है। हम सब एक दूसरे से मिलजुलकर हमेशा जुड़े रहे यही हमारे त्यौहारों की विशेषताएं है, इसलिए हमे अपने त्यौहार, अपनी संस्कृति एवं परंपराओं का सम्मान करते हुए इन्हे सहेजना चाहिए। मुख्यमंत्री डॉ. यादव का जनप्रतिनिधियों ने तीर कमान एवं कुलदेवी की टोकरी भेंट कर अभिनंदन किया। कुलदेवी की टोकरी गोल-गोल घूमते हुए देखकर मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने प्रशंसा की।

भोपाल : मध्यप्रदेश से अक्षय की रिपोर्ट

पढ़ें :- पत्नी को यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा दिलाकर, लौट रहे युवक की साले ने कनपटी पर गोली मारकर की हत्या
Advertisement