Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. MP Election 2023: असंतुष्टों के आगे झुकी कांग्रेस, बदले चार प्रत्याशी, जानें किनको कहां से मिला टिकट?

MP Election 2023: असंतुष्टों के आगे झुकी कांग्रेस, बदले चार प्रत्याशी, जानें किनको कहां से मिला टिकट?

By संतोष सिंह 
Updated Date

MP Election 2023 : मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) में असंतुष्टों की नाराजगी दूर करने के लिए कांग्रेस (Congress) ने चार प्रत्याशियों को बदल दिया है। मौजूदा विधायक अजय सिंह कुशवाहा (MLA Ajay Singh Kushwaha) और मुरली मोरवाल को फिर से प्रत्याशी बनाया है। बता दें कि इन दोनों विधायकों के टिकट काटे गए थे। जमीन पर विरोध हुआ तो कांग्रेस नेतृत्व को प्रत्याशी बदलने के लिए मजबूर होना पड़ा।

पढ़ें :- UP News: सीतापुर में दिल दहला देने वाली वारदात, पत्नी-बच्चों समेत पांच लोगों की निर्मम हत्याकर खुद को गोली से उड़ाया

मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव (Madhya Pradesh Assembly Elections) के लिए कांग्रेस ने सभी 230 सीटों पर प्रत्याशी उतारने के बाद बुधवार को अपने चार प्रत्याशियों को बदल दिया। सुमावली से कुलदीप सिकरवार की जगह फिर से विधायक अजब सिंह कुशवाहा (MLA Ajab Singh Kushwaha) को टिकट दिया है। बड़नगर से राजेन्द्र सिंह सोलंकी की जगह विधायक मुरली मोरवाल (MLA Murli Morwal) पर भरोसा जताया है। इसके अलावा पिपरिया से गुरुचरण की जगह वीरेंद्र बेलवंशी और जावरा में हिम्मत श्रीमाल की जगह वीरेंद्र सोलंकी को प्रत्याशी बनाया है।

कांग्रेस ने दूसरी सूची में तीन प्रत्याशियों को बदला था। दतिया में अवधेश नायक का टिकट बदलकर राजेंद्र भारती को मैदान में उतारा। यहां भाजपा की तरफ से गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा प्रत्याशी है। पिछोर में शैलेंद्र सिंह का टिकट काटकर अरविंद सिंह लोधी और गोटेगांव से पूर्व विधानसभा अध्यक्ष एनपी प्रजापति (Former Assembly Speaker NP Prajapati) का टिकट काटने के बाद उन्हें दोबारा प्रत्याशी बनाया था। यहां कांग्रेस ने पहले शेखर चौधरी को प्रत्याशी बनाया था।

पढ़ें :- इस बार आप जैसे ड्राइवर ही, देश की सरकार का ड्राइवर बदलने जा रहे हैं: अखिलेश यादव
Advertisement