Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. टेलीविजन
  3. शक्तिमान और महाभारत के फेम अभिनेता मुकेश खन्ना 67 की उम्र में शादी करेंगे, जानें अब तक क्यों रहे कुंवारे ?

शक्तिमान और महाभारत के फेम अभिनेता मुकेश खन्ना 67 की उम्र में शादी करेंगे, जानें अब तक क्यों रहे कुंवारे ?

By संतोष सिंह 
Updated Date

मुंबई। हाल ही में शक्तिमान (Shaktimaan) और महाभारत (Mahabharat) के फेम अभिनेता मुकेश खन्ना (Actor Mukesh Khanna) ने 67 साल की उम्र में अब तक कुंवारे रहने के कारणों और अपनी शादी की संभावनाओं पर बड़ी बेबाकी से अपनी राय रखी है। उन्होंने साफ किया है कि भाग्य में उनका अटूट विश्वास है और वे शादी के खिलाफ नहीं हैं।

पढ़ें :- भोजपुरी इंडस्ट्री की मशहूर एक्ट्रेस और सिंगर अक्षरा सिंह को फिर से हुआ प्यार, पवन सिंह को लेकर कही बड़ी बात

अभिनेता मुकेश खन्ना (Actor Mukesh Khanna) ने अपने बयान में खुलासा किया कि उनके कुंवारे रहने का कारण ‘भीष्म प्रतिज्ञा’ नहीं है बल्कि सही साथी का न मिलना है। उनका मानना है कि किसी की भी शादी भाग्य से तय होती है और यदि उनके हथेली में विवाह की रेखा है तो विवाह होकर रहेगा। इसके अलावा उन्होंने यह भी कहा कि जिस स्त्री से मेरी शादी होनी है, वह इस दुनिया में कहीं न कहीं मौजूद है। उनके अनुसार शादी दो आत्माओं का मिलन है और उन्हें अभी तक वह सही आत्मा नहीं मिली है।

67 वर्षीय अभिनेता ने कहा कि उम्र को अंकों में नहीं गिनते और शादी के लिए उम्र कोई बाधा नहीं है। इसके साथ—साथ उन्होंने मर्दानगी की गलत धारणाओं पर प्रहार करते हुए आज के दौर के अफेयर की निंदा भी की और निर्माता ​रवि चौपड़ा के पुराने विचार “मर्द वो है जिसके कई अफेयर हों” को सिरे से खारिज कर दिया है। मुकेश खन्ना के अनुसार, कई गर्लफ्रेंड रखने के बजाय अपने परिवार की जिम्मेदारी उठाना और अपने साथी के प्रति वफादार रहना ही असली मर्दानगी है। वे पुरुषों की इस मानसिकता के खिलाफ हैं कि भले ही पुरुष के कई अफेयर हों लेकिन पत्नी ‘पतिव्रता’ होनी चाहिए। उन्होंने समाज के इस दोहरे मापदंड का खंडन किया और इस बात पर जोर देते हुए कहा कि पति को भी पत्निव्रता होना चाहिए।

इन चर्चाओं के बीच, वे अपने प्रतिष्ठित शो ‘शक्तिमान’ (Shaktimaan) के नए सीजन को लेकर भी काफी सुर्खियों में हैं। उन्होंने हाल ही में ‘शक्तिमान’ की वापसी का ऐलान किया है, जिसे चलते सोशल मीडिया पर काफी उत्साह और चर्चा हो रही है। मुकेश खन्ना (Mukesh Khanna) ने रणवीर सिंह की ओर अपना रुख करते हुए स्पष्ट किया है कि वे ‘शक्तिमान’ (Shaktimaan) के तौर पर रणवीर सिंह जैसे सितारों को फिलहाल स्वीकार नहीं कर पा रहे हैं और वे इस किरदार के लिए सही चुनाव खुद करेंगे।

रिपोर्ट: सुशील कुमार साह

पढ़ें :- कनाडा में कपिल शर्मा के कैफे पर फिर चली गोलियां, धमकी मिली- अगला निशाना मुंबई स्थित घर !
Advertisement