1. हिन्दी समाचार
  2. टेलीविजन
  3. Ram Mandir Donation Row : मुकेश खन्ना, बोले- ‘भरे पड़े हैं चोर-डाकू और बेईमान, फिर भी मेरा देश महान’, मंदिरों में पैसे और गहने चढ़ाना बंद कीजिये

Ram Mandir Donation Row : मुकेश खन्ना, बोले- ‘भरे पड़े हैं चोर-डाकू और बेईमान, फिर भी मेरा देश महान’, मंदिरों में पैसे और गहने चढ़ाना बंद कीजिये

राम मंदिर चढ़ावा चोरी का मामला में टीवी सीरियल के 'शक्तिमान' मुकेश खन्ना (Mukesh Khanna) ने भी नाराजगी जाहिर की है। इसके साथ ही उन्होंने भक्तों को सलाह देते हुए कहा कि वो चढ़ावा चढ़ाना बंद कर दें। न चढ़ावा चढ़ेगा और न ही घोटाला होगा।

By santosh singh 
Updated Date

मुंबई। राम मंदिर चढ़ावा चोरी का मामला में टीवी सीरियल के ‘शक्तिमान’ मुकेश खन्ना (Mukesh Khanna) ने भी नाराजगी जाहिर की है। इसके साथ ही उन्होंने भक्तों को सलाह देते हुए कहा कि वो चढ़ावा चढ़ाना बंद कर दें। न चढ़ावा चढ़ेगा और न ही घोटाला होगा।

पढ़ें :- प्रियंका गांधी की राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर पहली प्रतिक्रिया, बोलीं- इसे सुरक्षित रखने की सरकार की थी जिम्मेदारी, हर पहलू की जांच की मांग

‘लूट मची पड़ी है’

राम मंदिर चढ़ावा घोटाले को लेकर मुकेश खन्ना ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर कर लिखा कि “क्या आप जानते हैं मंदिरों में आपका नकदी चढ़ावा, भगवान तक नहीं पहुंचता, बीच में कहीं खो जाता है। लूट मची पड़ी है। कहावत है न, लूट सके तो लूट और लूटने वाले यहां भरे पड़े हैं।उन्होंने आगे लिखा कि मैंने एक बार कहा था कि भरे पड़े हैं चोर, डाकू और बेईमान फिर भी मेरा देश है महान, लेकिन इन चढ़ावा लूटने वालों को मैं क्या नाम दूं? चोर, डाकू या बेईमान? इनमें से कोई नहीं क्योंकि ये इन सबसे ऊपर हैं। ये भक्तों को ही नहीं, भगवान को भी लूट रहे हैं।

‘ना चढ़ेगा चढ़ावा, ना होगा घोटाला’

मुकेश खन्ना ने आगे लोगों को सलाह देते हुए कहा कि मैं सिर्फ भक्तों को सलाह दूंगा कि ना रहेगा बांस, ना बजेगी बांसुरी। वैसे ही- ना चढ़ेगा चढ़ावा, ना होगा घोटाला। सो चढ़ावा, चढ़ाना बंद कीजिए, खासतौर पर पैसों और गहनों का। भगवान खुश होंगे।

8 आरोपियों को किया गया गिरफ्तार

पढ़ें :- Video : 'ये सब चोर हैं, इनकी छुट्टी करो...' राम मंदिर दान विवाद पर बोले पूर्व भाजपा सांसद विनय कटियार

राम मंदिर में दान, चढ़ावे और प्रशासनिक कार्यों में गड़बड़ियों के आरोप सामने आए हैं। विशेष जांच टीम (SIT) की रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने 8 नामजद लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार किया और जेल भेज दिया। इसी दौरान ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय और ट्रस्टी डॉ. अनिल मिश्रा ने इस्तीफा दे दिया। सूत्रों के अनुसार, मंदिर निर्माण के प्रभारी गोपाल राव को भी व्यवस्था की जिम्मेदारी से हटा दिया गया है। सात आरोपियों से 79 लाख 80 हजार रुपये बरामद किए जा चुके हैं। वर्कफ्रंट की बात करें तो मुकेश खन्ना लंबे वक्त से एक्टिंग से लंबे वक्त से दूर हैं। वह अपना यूट्यूबर चैनल चलाते हैं। मुकेश खन्ना अक्सर अपने बयानों को लेकर लाइमलाइट का हिस्सा बने रहते हैं।

 

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...