Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. Mulayam Singh Yadav Death : सैफई पहुंचा मुलायम सिंह का पार्थिव शरीर, सीएम योगी ने दी श्रद्धांजलि

Mulayam Singh Yadav Death : सैफई पहुंचा मुलायम सिंह का पार्थिव शरीर, सीएम योगी ने दी श्रद्धांजलि

By संतोष सिंह 
Updated Date

Mulayam Singh Yadav Death :  मुलायम सिंह यादव का पार्थिव शरीर उनके पैतृक गांव सैफई पहुंच गया है। इसी बीच उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ ने मुलायम सिंह यादव के पैतृक निवास स्थान सैफई जाकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की है।जो तस्वीर सामने आई है, उसमें अखिलेश यादव और दूसरे नेता भी साथ खड़े हैं।

पढ़ें :- 25 सितंबर 2024 का राशिफलः जानिए बुधवार को कैसा रहेगा आपका दिन? इन राशियों को करोबार में मिलेगी तरक्की

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार कल सैफई आने वाले हैं। वे भी कल मुलायम सिंह यादव के अंतिम संस्कार में शामिल होंगे। कई दूसरे बड़े नेता भी कल मुलायम को श्रद्धांजलि अर्पित करने सैफई आएंगे।

पढ़ें :- कैंसर पीड़ित बच्चों के लिए खेल के कमरे का उद्घाटन हुआ, गोल्ड सितंबर थीम से मनाया गया बाल कैंसर जागरुकता माह

मुलायम सिंह यादव के वरिष्ठ सहयोगी रामपुर से विधायक आजम खान और अब्दुल्लाह आजम रामपुर से सैफई के लिए रवाना हो गए है। बीमारी के बावजूद आजम खान अपने सबसे चहीते नेता मुलायम सिंह यादव को अंतिम विदाई देने के लिए सैफई के लिए रवाना हो गए हैं। संघर्ष के दिनों में आजम खान ने ही मुलायम सिंह यादव को नेताजी का नाम दिया था। हाल ही में आजम खान के दिल का ऑपरेशन हुआ है, लेकिन फिर भी आजम खान आखिरी बार अपने नेता को देखने पहुंच रहे हैं।

उनके निवास पर हजारों की संख्या में लोग पहुंचे हैं। नेताजी के आखिरी दर्शन करने के लिे सैफई सहित मैनपुरी, इटावा में उमड़ा जलसैलाब। मुलायम सिंह यादव के पार्थिव शरीर को देखकर वहां मौजूद लोगों की आंखें नम हुई। सपा कार्यकर्ताओं का रो-रो कर बुरा हाल है। उनके आवास के करीब 2 किलोमीटर दूर तक आखिरी दर्शन के लिए भीड़ उमड़ पड़ी है। सैफई में मुलायम सिंह यादव को श्रद्धांजलि देने के लिए जनसैलाब उमड़ गया है। उनके अंतिम दर्शन के लिए बड़ी संख्या में लोग आए हैं। जो तस्वीरें सामने आई हैं, उनमें लोगों का बड़ा हुजूम देखने को मिल रहा है। हर कोई अपने नेता को आखिरी बार देखना चाहता है।

राहुल गांधी ने भारत जोड़ो यात्रा रोककर दी श्रद्धांजलि

 

प्रियंका गांधी ने अखिलेश यादव से बात कर जताया शोक

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने अखिलेश यादव से फोन पर बात की है। उन्होंने पूर्व सीएम मुलायम सिंह यादव के निधन पर शोक जताया है।

पढ़ें :- Video: मिर्जापुर के एक स्कूल में निकला दुर्लभ प्रजाति का जीव पैंगोलिन, वन विभाग की टीम ने किया रेस्क्यू
Advertisement