1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. ये चुनाव काम की राजनीति और गाली-गलौज की राजनीति के बीच होगा…चुनाव की तारीख के एलान के बाद बोले केजरीवाल

ये चुनाव काम की राजनीति और गाली-गलौज की राजनीति के बीच होगा…चुनाव की तारीख के एलान के बाद बोले केजरीवाल

दिल्ली में विधानसभा चुनाव का एलान हो गया है। दिल्ली में एक चरण में ही 5 फरवरी को वोटिंग होगी, जबकि 8 फरवरी को चुनाव के नतीजे आएंगे। चुनाव का एलान होने के बाद आम आदमी पार्टी के प्रमुख अरविंद केजरीवाल की प्रतिक्रिया आई है।

By शिव मौर्या 
Updated Date

Delhi Elections 2025: दिल्ली में विधानसभा चुनाव का एलान हो गया है। दिल्ली में एक चरण में ही 5 फरवरी को वोटिंग होगी, जबकि 8 फरवरी को चुनाव के नतीजे आएंगे। चुनाव का एलान होने के बाद आम आदमी पार्टी के प्रमुख अरविंद केजरीवाल की प्रतिक्रिया आई है। उन्होंने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा, चुनाव की तारीख़ का एलान हो चुका है। सभी कार्यकर्ता पूरी ताक़त और जोश के साथ मैदान में उतरने के लिए तैयार हो जाएं। आपके जुनून के आगे इनके बड़े-बड़े तंत्र फ़ेल हो जाते हैं। आप ही हमारी सबसे बड़ी ताक़त हैं।

पढ़ें :- Spain train accident :  स्पेन में 2 high-speed trains में भीषण टक्कर, 39 लोगों की मौत , साल भर में दूसरा बड़ा हादसा

पढ़ें :- Cyclone Arnab को लेकर CM योगी ने दिये सख्त निर्देश, राहत-बचाव की तैयारी रखने और फसल-पशुधन की सुरक्षा पर जोर

उन्होंने आगे लिखा, ये चुनाव काम की राजनीति और गाली-गलौज की राजनीति के बीच होगा। दिल्ली की जनता का विश्वास हमारी काम की राजनीति के साथ ही होगा। हम ज़रूर जीतेंगे। वहीं, चुनाव का एलान होने के बाद पूर्व डिप्टी सीएम और आम आदमी पार्टी के नेता मनीष सिसोदिया की प्रतिक्रिया आई है।

पढ़ें :- जेल में बने दीयों से जगमगाएगी अयोध्या, दीपोत्सव में कैदियों के हुनर को मिलेगा सम्मान, ‘कालिंदी’ के घी की महकेगी खुशबू

उन्होंने कहा, दिल्ली की जनता को बधाई। एक बार फिर चुनें-अपने बच्चों के लिए अच्छी शिक्षा, परिवार के लिए अच्छी स्वास्थ्य व्यवस्था, 24 घंटे बिजली, जीरो बिजली बिल…तीर्थ यात्रा, फ्री बस यात्रा…हर महिला को सम्मान में हर महीना 2100/…हर बुज़र्ग का मुफ्त इलाज…हर पुजारी-ग्रंथी को सम्मान में प्रतिमाह 18000…पांच फ़रवरी का दिन होगा, झाड़ू चुनाव चिह्न होगा। फिर लाएंगे केजरीवाल।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...