1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. सूरत: ज्वेलरी फैक्ट्री सेफ्टी टैंक की सफाई के दौरान दम घुटने से सुपरवाइजर समेत 4 मजदूरों की मौत

सूरत: ज्वेलरी फैक्ट्री सेफ्टी टैंक की सफाई के दौरान दम घुटने से सुपरवाइजर समेत 4 मजदूरों की मौत

वराछा इलाके में शुगर मार्केट के पास रविवार सुबह एक बड़ा हादसा हो गया। यहाँ एक ज्वेलरी फैक्ट्री के इफ्लुएंट ट्रीटमेंट प्लांट की टंकी साफ करने उतरे चार लोगों की जहरीली गैस के कारण दम घुटने से मौत हो गई। मृतकों में एक सुपरवाइजर और तीन मजदूर शामिल हैं..

By Harsh Gautam 
Updated Date

सूरत: वराछा इलाके में शुगर मार्केट के पास रविवार सुबह एक बड़ा हादसा हो गया। यहाँ एक ज्वेलरी फैक्ट्री के इफ्लुएंट ट्रीटमेंट प्लांट की टंकी साफ करने उतरे चार लोगों की जहरीली गैस के कारण दम घुटने से मौत हो गई। मृतकों में एक सुपरवाइजर और तीन मजदूर शामिल हैं। शुरुआती जांच में सामने आया है कि सफाई के दौरान किसी भी तरह के सुरक्षा उपकरणों का इस्तेमाल नहीं किया गया था।

पढ़ें :- चीन की कोयला खदान में गैस विस्फोट: 82 लोगों की मौत, 9 अब भी खदान में फंसे

फायर ब्रिगेड को सुबह करीब 10:22 बजे टंकी में एक व्यक्ति के फंसे होने की सूचना मिली थी। लेकिन जब टीम ने मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया, तो अंदर चार लोग बेहोश मिले। काफी मशक्कत के बाद चारों को बाहर निकालकर तुरंत स्मीयर अस्पताल भेजा गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

डिविजनल फायर ऑफिसर रंजीतसिंह खाडिया ने बताया कि यह घटना खंड बाजार स्थित रति ज्वैलर्स नाम की इंडस्ट्रियल यूनिट में हुई। यहाँ सोने-चांदी के काम से निकलने वाले वेस्ट मटीरियल के लिए ETP प्लांट बना है, जिसकी सफाई के लिए कॉन्ट्रैक्टर के मजदूरों को बुलाया गया था। मौके पर सुरक्षा के कोई पुख्ता इंतजाम नहीं मिले। डीसीपी आलोक कुमार के मुताबिक, पुलिस ने फिलहाल एक्सीडेंटल डेथ का मामला दर्ज कर लिया है। सेफ्टी प्रोटोकॉल के उल्लंघन और लापरवाही की विस्तृत जांच की जा रही है।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...