1. हिन्दी समाचार
  2. सेहत
  3. Foamy urine problem: अगर पेशाब में झाग के साथ हो रही है जलन, दर्द तो यह हो सकता है गंभीर बीमारी का संकेत, न करें अनदेखी

Foamy urine problem: अगर पेशाब में झाग के साथ हो रही है जलन, दर्द तो यह हो सकता है गंभीर बीमारी का संकेत, न करें अनदेखी

शरीर में किसी प्रकार की गंभीर समस्या होने पर शरीर में पहले से ही इसके संकेत देने लगता है। जिन्हें समय पर पहचानते हुए इसका इलाज कराकर समस्या को गंभीर होने से बचा सकते है। ऐसे ही कुछ लोगो के पेशाब में झाग आने लगता है। वैसे तो यह एक आम समस्या है, लेकिन लेकिन ये किसी गंभीर बीमारी का इशारा भी हो सकता है।

By प्रिन्सी साहू 
Updated Date

शरीर में किसी प्रकार की गंभीर समस्या होने पर शरीर में पहले से ही इसके संकेत देने लगता है। जिन्हें समय पर पहचानते हुए इसका इलाज कराकर समस्या को गंभीर होने से बचा सकते है। ऐसे ही कुछ लोगो के पेशाब में झाग आने लगता है। वैसे तो यह एक आम समस्या है, लेकिन लेकिन ये किसी गंभीर बीमारी का इशारा भी हो सकता है। अगर पेशाब में लगातार झा नजर आ रहा है और साथ में दर्द, सूजन या खून भी आ रहा है, तो फिर आपको इन लक्षणों को जरा भी नजरअंदाज न करें।

पढ़ें :- Aravalli Illegal Mining Case : सुप्रीम कोर्ट की अहम टिप्पणी, 'अवैध खनन से ऐसा नुकसान जिसकी भरपाई असंभव' पुराना आदेश बरकरार

कई बार पेशाब में झाग के पीछे शरीर में पानी की कमी हो सकती है। अगर आपको ऐसा कभी भी महसूस हो तो फिर आप पानी पीना शुरु कर दीजिए। साथ ही आप डॉक्टर से भी जांच करा सकते हैं। यूरिनरी ट्रैक्ट इंफेक्शन यानी यूटीआई के कारण भी पेशाब में झाग आ सकता है।

इस स्थिति में पेशाब करते समय जलन, बुखार या बदबूदार पेशाब की परेशानी आपको महसूस हो सकती है। अगर आपके शरीर का शुगर लेवल कंट्रोल में नहीं है, तो भी आपकी पेशाब में झाग की समस्या हो सकती है। यह डायबिटिक नेफ्रोपैथी का संकेत हो सकता है।

हाइपरटेंशन में भी पेशाब में झाग की समस्या हो सकती है। दरअसल, किडनी की कार्यक्षमता जब बढ़ जाती है, तो प्रोटीन लीक होने लगता है जिससे पेशाब में झाग बनने लगती है। अगर पेशाब में झाग की समस्या बार-बार हो रही है, तो किसी भी प्रकार की हेल्थ इश्यू से बचने के लिए डॉक्टर से संपर्क जरूर करें। इससे आपको इस समस्या क्या इलाज करवाना चाहिए, इसके बारे में जानकारी मिल जाएगी।

पढ़ें :- CMO कार्यालय और जलकल विभाग साल के आठ महीने प्रतिदिन एक कॉलोनी का लेता है सैंपल, फिर भी गंदा पानी पीने को मजबूर राजधानीवासी, लैब से रिपोर्ट कब हटेगा पर्दा?
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...