Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. Mulayam Singh Yadav birthday : मुलायम सिंह यादव को मोदी, योगी समेत विपक्षी दल के नेताओं ने दी बधाई

Mulayam Singh Yadav birthday : मुलायम सिंह यादव को मोदी, योगी समेत विपक्षी दल के नेताओं ने दी बधाई

By संतोष सिंह 
Updated Date

लखनऊ। समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) के संस्थापक और यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव (Mulayam Singh Yadav) का सोमवार को 83वां जन्मदिन मनाया जा रहा है। इस मौके पर लखनऊ दफ्तर में आयोजित एक कार्यक्रम में उनके साथ समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) सहित उनके दल के सैकड़ों नेता मौजूद रहे।

पढ़ें :- Terrorist Attack : वायुसेना के काफिले पर आतंकी हमले की खरगे ने की निंदा, राहुल ने जवान की शहादत पर जताया शोक

इस मौके पर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi), रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह (Defense Minister Rajnath Singh) और उत्तर प्रदेश के मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ (Yogi Adityanath), कांग्रेस (Congress) के पूर्व राज्यसभा सांसद प्रमोद तिवारी (Pramod Tiwari), आम आदमी पार्टी (Aam Aadmi Party) के राज्यसभा सांसद संजय सिंह (Sanjay Singh) समेत कई नेताओं ने उन्हें बधाई और शुभकामनाएं देते हुए उनके स्वस्थ जीवन और दीर्घायु होने की कामना की है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीटर पर लिखा कि उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव जी को जन्मदिन की ढेरों शुभकामनाएं। देश की राजनीति में उन्होंने अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया है। मैं उनके स्वस्थ एवं सुदीर्घ जीवन की कामना करता हूं।

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भी ट्विटर पर मुलायम सिंह यादव को बधाई देते हुए उनके उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु होने की कामना की है।

पढ़ें :- PM Modi Road Show : पीएम मोदी पहुंचे कानपुर,  गाड़ी के बाहर से लोगों का किया अभिवादन

मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ (CM Yogi Adityanath) ने ट्वीट कर ‘पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। प्रभु श्री राम से आपके उत्तम स्वास्थ्य व सुदीर्घ जीवन की कामना करता हूं।

पूर्व रक्षा मंत्री मुलायम सिंह यादव के छोटे भाई और प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (लोहिया) के अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव ने ट्वीट किया, ‘ हम सभी की प्रेरणा व ऊर्जा के स्रोत, सामाजिक न्‍याय के ध्वजवाहक और अपने जन संघर्षों की बदौलत संवेदनशील सियासत की इबारत लिखने वाले आदरणीय नेताजी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।’

पढ़ें :- Maharajganj:छात्र-छात्राओं को सशक्त बनाने का दिया मंत्र 

आम आदमी पार्टी (Aam Aadmi Party) के राज्यसभा सांसद संजय सिंह (Sanjay Singh) ने ट्वीटर कर कहा कि भारतीय राजनीति के पुरोधा उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री नेता जी मा.मुलायम सिंह यादव जी को जन्म दिन पर हार्दिक शुभकामनाएं। लखनऊ स्थित उनके आवास पर मुलाक़ात कर उनके दीर्घायु की कामना की।

 

Advertisement