Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. Murder: देवर ने भाभी को फावड़े से काटकर उतारा मौत के घाट, जानिए हत्या की वजह

Murder: देवर ने भाभी को फावड़े से काटकर उतारा मौत के घाट, जानिए हत्या की वजह

By शिव मौर्या 
Updated Date

Murder: मौनपुरी (Maunpuri) के थाना औंछा क्षेत्र में शनिवार सुबह एक दिल दलहा देने वाली घटना हुई। यहां पर एक महिला की फावड़े से काटकर निर्मम तरीके से हत्या कर दी गयी। इस वारदात के बाद हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि हत्यारा मृतका का देवहर है। मामूली विवाद पर उसने वारदात को अंजाम दिया।

पढ़ें :- PM Modi Road Show : पीएम मोदी पहुंचे कानपुर,  गाड़ी के बाहर से लोगों का किया अभिवादन

पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। जानकारी के मुताबिक, औंछा क्षेत्र के गांव दलीपपुर निवासी घमंडीलाल की पत्नी रामवती (50) शनिवार धान की फसल की सिंचाई के लिए देवर सर्वेश कुमार के खेत में नाली की सफाई कर रही थी।

इसी बात का लेकर देवर और भाभी के बीच विवाद बढ़ गया। विवाद बढ़ने पर दोनों के बीच गाली गलौच शुरू हो गया। बताया जा रहा है कि इसको लेकर सर्वेश ने फावड़े से रामवती पर हमला कर दिया।

इस हमले में रामवती की मौके पर ही मौत हो गयी। वहीं, इस वारदात के बाद आरोपी फरार हो गया। वहीं सूचना पर पहुंची थाना औंछा पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

पढ़ें :- Maharajganj:छात्र-छात्राओं को सशक्त बनाने का दिया मंत्र 
Advertisement