पटना। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का जिक्र करने पर बिहार विधानसभा में जमकर हंगामा हुआ। आरजेडी के मुस्लिम विधायक ने जैसे ही आरएसएस का नाम लिया विधानसभा में हंगामा मच गया। सत्ता पक्ष के विधायक इसका विरोध करने लगे और आरएसएस पर की गई टिप्पणियों को हटाने की मांग करने लगे। बिहार विधानसभा में गुरुवार को बिहार लेजिस्लेटिव काउंसिल में लॉ एंड ऑर्डर के मुद्दे पर बहस होनी थी। बहस के दौरान जमकर हंगामा हुआ।
पढ़ें :- रायबरेली से राहुल बोले हिंदुस्तान की सरकार आपको नहीं बचा पाएगी, अंबानी पेट्रोल बाहर बेच के उस पैसे से मोदी को फंड करते है
राजद नेता अब्दुल बारी सिद्दीकी कौन है ने गुरुवार को विधानसभा में कहा कि जो लोग जंगलराज और मंगलराज की बात करते हैं, उनके लिए ये आंकड़े आंख खोलने वाले हैं। इसी दौरान उन्होंने टिप्पणी करते हुए कहा कि सरकार के मंत्री वह जवाब दे रहे है, जो उनको आरएसएस देने के लिए बोल रही है। सिद्दीकी के आरएसएस पर टिप्पण करने के बाद सत्ता पक्ष के नेता भड़क उठे। विधानसभा में स्थिती इतनी बिगड़ गई कि सभापति को सिद्दीकी की टिप्पणी कार्यवाही से बाहर करने का निर्देश देना पड़ा। हंगामे के बाद राज्य में लॉ एंड ऑर्डर की स्थिति पर सिद्दीकी ने चिंता जताई और उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से डिटेल में जवाब मांगा।
उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि पिछले कुछ सालों से कॉग्निजेबल क्राइम के मामलो में अधिक बढ़ोतरी हुई है। 2004 में यह मामले 1,15,216 थे और अब 2024 तक यह मामले बढ़कर लगभग 3.52 लाख हो गए हैं। उपमुख्यत्री ने कहा कि 2004 में चोरी के 11,518 मामले थे और अब बढ़कर 22,760 हो गए है। उन्होने की 20,468 अपहरण के मामले दर्ज हुए थे, जिसमें 158 मामले हत्या और फिरौती से जुड़े है।