Ram Mandir Donation Theft Controversy : राम मंदिर चंदा चोरी मामले में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की ओर से शुक्रवार को बड़ी प्रतिक्रिया सामने आयी है। संघ के सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले ने एक बयान में कहा कि, ये मामला दुर्भाग्यपूर्ण है। इस कठिन क्षण में धैर्य और संयम का परिचय दें तथा इस दुर्भाग्यपूर्ण घटना का लाभ उठाकर हिन्दू विरोधी, राष्ट्र विरोधी शक्तियों के हिंदू धर्म एवं समाज को बदनाम करने के षड़यंत्रों को विफल करे। वहीं, संघ के सरकार्यवाह के बयान पर सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने बिना किसी का नाम लिए निशाना साधा है।

सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने शनिवार को एक्स पोस्ट में लिखा, “आख़िरकार सुरंगजीवियों को बाहर आना ही पड़ा क्योंकि अब अपयश का पानी सुरंग में गले तक भर गया है। फिर भी 140 करोड़ देशवासी और दुनियाभर के चंदा-दान देनेवाले सनातनी पूछ रहे हैं कि हर काम में आगे रहनेवाले, इस घोर-गंभीर मसले पर ख़ुद सामने क्यों नहीं आए, अपने से पीछेवाले को आगे क्यों कर दिया, क्या इसमें भी ये सोचकर साज़िश की गई है कि ‘महापाप’ के दोष और जनाक्रोश से ख़ुद को बचा लो और दूसरे को फँसाकर उससे सफ़ाई दिलवा दो। जो षड्यंत्रजीवी रहे हैं अब तो वो आपस में भी एक-दूसरे की मुख़बिरी कर रहे हैं।”
अखिलेश ने आगे कहा, “बँटवारे की लड़ाई सारे राज़ खोल देगी। जो शातिर सेंध लगाकर, बोरी भरकर सुरंग के रास्ते बहुत दूर निकल गये हैं, वो ‘असली पापी’ याद रखें जहाँ भूमिगत मार्ग ख़त्म होगा, उस अगले छोर पर ‘सत्य’ उनके पापों की सज़ा देने के लिए प्रतीक्षा कर रहा है। इन्हें न अयोध्या क्षमा करेगा, न देश, न वो परम प्रभु, जिसके ख़ज़ाने को इन्होंने बेरहमी, बेदर्दी और बेशर्मी से लूटा है।”
आख़िरकार सुरंगजीवियों को बाहर आना ही पड़ा क्योंकि अब अपयश का पानी सुरंग में गले तक भर गया है। फिर भी 140 करोड़ देशवासी और दुनियाभर के चंदा-दान देनेवाले सनातनी पूछ रहे हैं कि हर काम में आगे रहनेवाले, इस घोर-गंभीर मसले पर ख़ुद सामने क्यों नहीं आए, अपने से पीछेवाले को आगे क्यों कर…
— Akhilesh Yadav (@yadavakhilesh) July 4, 2026
पढ़ें :- जयराम रमेश, कहा- अमित शाह सिर्फ देश को ये बताएं कितने घुसपैठियों के नाम हटाए? असली मुद्दों से न भटकाएं जनता का ध्यान
बता दें कि राम मंदिर चंदा चोरी मामले में एसआईटी और पुलिस जांच कर रही है। इस मामले में गिरफ्तार आठ आरोपियों के अकाउंट खंगाले जा रहे हैं और उनके ठिकानों से चोरी की रकम की रिकवरी की जा रही है। इस दौरान आएदिन नए खुलासे भी हो रहे हैं।